हाथरस/हसायन- गांव भिन्तर मेंगरीब की दो भैंसो को दिया जहर, रोजी रोटी से बेगार

हाथरस/हसायन। थाना क्षेत्र के गांव भिन्तर में एक गरीब की 2 भैंस को किसी ने जहर देकर मौत के घाट उतार दिये जाने से गरीब का रो-रोकर बुरा हाल है।
     बताया जाता है गांव भिन्तर में पंकज पुत्र श्यौराज सिंह निवासी गांव खेडा परसौली थाना चन्दपा यहां अपनी ननिहाल में रहता है और उसने गांव के धर्मवीर पुत्र राजेन्द्र सिंह से 2 भैंस बटाई पर ले ली थीं लेकिन उसकी दोनों भैंस को किसी ने जहर दे दिया जिससे उसकी दोनों भैंस की आज मौत हो गई। घटना से गरीब पंकज बुरी तरह टूट गया है और ग्रामीणों ने उसकी मदद हेतु सभी से सहयोग की अपील की है। पंकज पर रहने के लिये अपना घर भी नहीं है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1