Top News

हाथरस- सिकन्द्रराऊ रोड़ स्थित आदर्श नगर पर ग्रामीण बैंक आॅफ आर्यावर्त बैक में बदमाशों ने काटी दीवार, कुत्तों के चिल्लाने पर भागे बदमाश, चोरी की घटना में हुये असफल, बैंक में चोरी की खबर पर से दौड़े पुलिस अधिकारी

हाथरस। सिकन्द्रराऊ रोड़ स्थित आदर्श नगर पर ग्रामीण बैंक आॅफ आर्यावर्त में बीती रात अज्ञात बदमाशों द्वारा दीवार काटकर बैंक में चोरी करने का प्रयास किया गया। बैंक में चोरी के प्रयाय की घटना से आसपास के क्षेत्रों में हड़कम्प मच गया और घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एएसपी सहित तमाम पुलिस आला अधिकारी पहुच गये और घटना की छानबीन की। वही बैंक में चोरी के प्रयास की घटना का खुलासे को लेकर पुलिस लाइन से डाॅग स्काॅड टीम बुलाई गयी। जहां उन्होने छाबनीन की।
मिली जानकारी के अनुसार बीती रात अज्ञात बदमाशों द्वारा बैंक की दीवार काटकर बैंक में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देना चाहा था मगर कुत्तों की आवास से चोर चेारी की घटना में असफल होने से भाग गये। आदर्श नगर स्थित ग्रामीण बैंक आॅफ आर्यावर्त में अज्ञात चोर दीवाल काटकर बैंक में प्रवेश हो गये जहां उन्होने बैंक की अलमारियों के ताले तोड़े फिर उसके बाद लोकर के मैन गेट का तोड़कर अन्दर प्रवेश हुये मगर उन पर लोकर का ताला नही तो सके और बैंक के बाहर कुत्तों की आवास सुनकर चोर बैंक से भाग गये। उक्त घटना की जानकारी बैंक मैनेजर को जब हुई तब कालोनियों के लोगों ने बैंक में चोरी की जानकारी पुलिस को दी और पुलिस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुच गयी। जहां पुलिस ने बैंक में छानबीन करते हुये बैंक मैनेजर से जानका
री ली। पुलिस को बैंक में चोरी की घटना से हाथ पैर फूल गये और धड़कने चलने लगी मगर उसकी तसल्ली तब हुई जब बैंक मैनेजर ने कैश देखकर बोले कि केश सैफ है तब कही जाकर पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली। और फिर भी डाॅग स्काड टीम बुलाकर घटना की छाबनीन में जुट गये। वही घटना की सूचना पर मौके पर पहुचे एएसपी संसार सिंह, सीओ सिटी राजेश कुमार गौतम ने मौके पर पहुचकर बैंक मैनेजर से जानकारी ली और मैनेजर को निर्देश दिये है कि बैंक में सीसीटीवी कैमरे व गार्ड तैनात किये जाये वरना उनके उच्चाधिकारियों से उनकी शिकायत की जायेगी। 

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने