Top News

हाथरस- ई-रिक्शा चालक की हत्या में पुलिस ने दी दबिशें, मृतक के घर शोक व्यक्त करने पहुचे राजनैतिक लोग

हाथरस। युवक की हत्या के बाद नेताओं का लगा मृतक के घर पर जमावड़ा। गत दिवस अज्ञात बदमाशों ने युवक की हत्या करके उसके ई-रिक्शा को लूट ले जाने के बाद पुलिस अब पूरी तरह से छाबनीन में जुट गई है। ज्ञात हो कि थाना हाथरस गेट क्षेत्र के सुरंगपुरा निवासी 19 वर्षीय लक्ष्मण की हत्या कर लाश अलीगढ रोड़ स्थित एक अरहर के खेत में फेंक दी थी। वही एसपी केशव कुमार चैधरी ने गेट इस्पेक्टर को सख्त निर्देश दिये थे कि जल्द हत्या काण्ड का खुलासा हो तो वही इस्पेक्टर ने हत्या का खुलासा करने के लिये अपनी छानबीन शुरू कर दी है। और एसपी ने इस हत्या काण्ड में एसओजी टीम व हाथरस गेट पुलिस को लगा गया है।
युवक की हत्या के बाद अब पुलिस भी सर्तक हो गयी है बीती रात पुलिस ने हत्या के मामले में कई स्थानों पर दबिशें दी और घटना की छानबीन की। मण्डी से लेकर मृतक के गांव तक पुलिस ने बीती रात दबिशें दी। और कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में भी लिया मगर बाद में उन्हे छोड़ दिया गया।

इस सनसनी खेज घटना के बाद मृतक के घर पर राजनैतिक लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। बीती रात बसपा प्रत्याशी ब्रजमोहन राही मृतक के गांव पहुचे और परिजनों को यहां शोकाकुल परिवार को सांत्वदना दी। रविवार को नगर पालिका अध्यक्ष डौली माहौर व उनके प्रतिधिनि एवं पति बासुदेव माहौर ने गांव जाकर मृतक के परिजनों से शोक व्यक्त किया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने