हाथरस। उ.प्र. कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर नोटबंदी की नीतियों के विरोध में कांग्रेसियों ने आज शहर कांग्रेस कार्यालय पसरट्टा बाजार से विशाल जुलूस जनाक्रोश मार्च के रूप में निकाला जो कार्यालय से शुरू होकर नयागंज, पत्थर बाजार, नजिहाई, घण्टाघर, हलवाईखाना, सासनी गेट होता हुआ रामलीला मैदान में जन आक्रोश सभा के रूप में परिवर्तित हो गया।
मुख्य अतिथि केन्द्रीय पर्यवेक्षक हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष चैधरी थे। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष करूणेश मोहन दीक्षित तथा संचालन शहर अध्यक्ष चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य ने किया। जुलूस में लोग नारे लगा रहे थे- मोदी तेरे राज में कटोरा सबके हाथ में, मोदी घूमे चीन और जापान, लाइन में लगा सारा हिन्दुस्तान, मोदी मस्त जनता त्रस्त, अभी तो यह अंगडाई है, गरीबों के मुंह पर चांटा है 25 रूपये किलो आटा है, मोदी तेरी मनमानी आम आदमी की परेशानी, भाषण भ्रमण भ्रम चलता रहा और देश गरीब मरता रहा, यह स्थिति आज पूरे देश की हो गई है। सुभाष चैधरी ने कहा कि अब समय आ गया है जैसे आजादी के समय कांग्रेसियों ने अंग्रेजों की गुलामी से इस देश को मुक्त कराया था आज भी यही महसूस होता है कि इन सामुदायिक पार्टियों से और जनता का शोषण करने वाली पार्टियों से विदेशों में घूमने वाले प्रधानमंत्री से इस देश को आजाद कराना है। कांग्रेसियों ने कमर कस ली है और वह दिन दूर नहीं जब उ.प्र. में कांग्रेस की सरकार होगी।
विशिष्ट अतिथि महिला कांग्रेस की मण्डल प्रभारी श्रीमती लता चैहान ने कहा कि प्रधानमंत्री को दम है तो महिलाओं से बात करो और पूछो उन महिलाओं से जो लाइन में लगती हैं और कष्ट झेलती हैं। संचालन करते हुये शहराध्यक्ष चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य ने नोट परिवर्तन के तरीकों की कड़े शब्दों में आलोचना करते हुये कहा कि देश की सरकार ने नोट बंदी का फैसला वास्तव में बहुत जल्दबाजी में लिया। इसलिये भारत सरकार को बार-बार नियम बदलने के लिये मजबूर होना पड़ रहा है और जो देश की सरकार अपने एक निर्णय पर स्तर नहीं रह पा रही है। भविष्य में सरकार इस देश को किस तरफ ले जायेगी। जिलाध्यक्ष करूणेश मोहन दीक्षित ने सभी का आभार प्रकट करते हुये आव्हान किया कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत करो। इनके अलावा सभा को विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव पं. ब्रह्मदेव शर्मा, महिला जिलाध्यक्ष वीना गुप्ता एड., युवक कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक श्रोती, सत्यप्रकाश रंगीला, शरद उपाध्याय नन्दा, आरके राजू, शशांक पचैरी, अनुज संत, ललतेश गुप्ता, कपिल सिंह, रामबृज एड., राय साहब, बलवीर सिंह वर्मा, सूर्यवंशी एड., रमन माहौर, कृपा इन्द्रसिंह चैहान, संजय कप्तान, योगेश, ओके सिंह दिवाकर, राजपाल पूनियां, अविनाश पचैरी आदि ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर अवधेश बख्शी, अजित गोस्वामी, कपिल नरूला, केशव चतुर्वेदी, अशोक अग्निहोत्री, श्याम सुन्दर कौशिक, वीरेन्द्र उपाध्याय, डा. मुकेश चन्द्रा, ऋषि कौशिक जगदीश लवानियां, ब्रजेन्द्र पाठक, कैलाश भूमिधर, वीरेन्द्र जायसवाल, शिवकुमार जाटव, रीन बाल्मीकि, सुमन शर्मा, रविन्द्र रवि, सुरेन्द्रपाल शर्मा कबाड़ी बाबा, अविनाश पचैरी, सुरेन्द्र दीक्षित, डा. रमन गुप्ता, पन्नालाल, नारायण प्रसाद पिप्पल आदि सैकड़ों कार्यकर्ता सड़कों पर दिखाई दे रहे थे।
मुख्य अतिथि केन्द्रीय पर्यवेक्षक हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष चैधरी थे। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष करूणेश मोहन दीक्षित तथा संचालन शहर अध्यक्ष चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य ने किया। जुलूस में लोग नारे लगा रहे थे- मोदी तेरे राज में कटोरा सबके हाथ में, मोदी घूमे चीन और जापान, लाइन में लगा सारा हिन्दुस्तान, मोदी मस्त जनता त्रस्त, अभी तो यह अंगडाई है, गरीबों के मुंह पर चांटा है 25 रूपये किलो आटा है, मोदी तेरी मनमानी आम आदमी की परेशानी, भाषण भ्रमण भ्रम चलता रहा और देश गरीब मरता रहा, यह स्थिति आज पूरे देश की हो गई है। सुभाष चैधरी ने कहा कि अब समय आ गया है जैसे आजादी के समय कांग्रेसियों ने अंग्रेजों की गुलामी से इस देश को मुक्त कराया था आज भी यही महसूस होता है कि इन सामुदायिक पार्टियों से और जनता का शोषण करने वाली पार्टियों से विदेशों में घूमने वाले प्रधानमंत्री से इस देश को आजाद कराना है। कांग्रेसियों ने कमर कस ली है और वह दिन दूर नहीं जब उ.प्र. में कांग्रेस की सरकार होगी।विशिष्ट अतिथि महिला कांग्रेस की मण्डल प्रभारी श्रीमती लता चैहान ने कहा कि प्रधानमंत्री को दम है तो महिलाओं से बात करो और पूछो उन महिलाओं से जो लाइन में लगती हैं और कष्ट झेलती हैं। संचालन करते हुये शहराध्यक्ष चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य ने नोट परिवर्तन के तरीकों की कड़े शब्दों में आलोचना करते हुये कहा कि देश की सरकार ने नोट बंदी का फैसला वास्तव में बहुत जल्दबाजी में लिया। इसलिये भारत सरकार को बार-बार नियम बदलने के लिये मजबूर होना पड़ रहा है और जो देश की सरकार अपने एक निर्णय पर स्तर नहीं रह पा रही है। भविष्य में सरकार इस देश को किस तरफ ले जायेगी। जिलाध्यक्ष करूणेश मोहन दीक्षित ने सभी का आभार प्रकट करते हुये आव्हान किया कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत करो। इनके अलावा सभा को विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव पं. ब्रह्मदेव शर्मा, महिला जिलाध्यक्ष वीना गुप्ता एड., युवक कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक श्रोती, सत्यप्रकाश रंगीला, शरद उपाध्याय नन्दा, आरके राजू, शशांक पचैरी, अनुज संत, ललतेश गुप्ता, कपिल सिंह, रामबृज एड., राय साहब, बलवीर सिंह वर्मा, सूर्यवंशी एड., रमन माहौर, कृपा इन्द्रसिंह चैहान, संजय कप्तान, योगेश, ओके सिंह दिवाकर, राजपाल पूनियां, अविनाश पचैरी आदि ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर अवधेश बख्शी, अजित गोस्वामी, कपिल नरूला, केशव चतुर्वेदी, अशोक अग्निहोत्री, श्याम सुन्दर कौशिक, वीरेन्द्र उपाध्याय, डा. मुकेश चन्द्रा, ऋषि कौशिक जगदीश लवानियां, ब्रजेन्द्र पाठक, कैलाश भूमिधर, वीरेन्द्र जायसवाल, शिवकुमार जाटव, रीन बाल्मीकि, सुमन शर्मा, रविन्द्र रवि, सुरेन्द्रपाल शर्मा कबाड़ी बाबा, अविनाश पचैरी, सुरेन्द्र दीक्षित, डा. रमन गुप्ता, पन्नालाल, नारायण प्रसाद पिप्पल आदि सैकड़ों कार्यकर्ता सड़कों पर दिखाई दे रहे थे।


एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।