हाथरस- आगरा रोड स्थित मंदिर श्री मदन मोहन जी लहरा वालों की बगीची पर ब्रजभाषा शिरोमणि पं. सुरेश चतुर्वेदी की पुण्यतिथि पर काव्य संध्या का किया गया आयोजन

हाथरस। ब्रजकवि व ब्रजभाषा शिरोमणि स्व. पं. सुरेश चतुर्वेदी की 20 वीं पुण्यतिथि पर संस्कार भारती द्वारा आगरा रोड स्थित मंदिर श्री मदन मोहन जी लहरा वालों की बगीची पर श्रद्धांजलि सभा ब्रजमोहन शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मुख्य अतिथि डा. मुकेश चन्द्रा, हरीश कुमार शर्मा एड., दिनेश राज कटारा, विद्यासागर विकल ने पं. सुरेश चतुर्वेदी के छविचित्र पर माल्यार्पण किया।
     इस अवसर पर श्रद्धांजलि देने के लिये काव्य संध्या का भी आयोजन किया गया। काव्य संध्या में दिनेश राज कटारा, विष्णुदयाल वाष्र्णेय बजाज, वैद्य मोहन ब्रजेश रावत, बृजमोहन, श्यामबाबू चिन्तन, प्रदीप पंडित, बाबा देवीसिंह निडर, गाफिल स्वामी, सुरेशचन्द्र शर्मा, भूदेव प्रसाद देव, गोपाल चतुर्वेदी, चांद हुसैन, श्रीनाथ उपाध्याय, बासुदेव उपाध्याय, पं. मनोज द्विवेदी, मनु दीक्षित, विद्यासागर विकल, रामवीर शर्मा, अमृतसिंह पौनियां, रतन गुप्ता, सुनील दीक्षित, नाना हाथरसी, संतोष मुखियाजी ने श्रद्धांजलि अर्पित कीं।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1