सासनी। पूर्व माध्यमिक विद्यालय सासनी ने अपनी प्रतिष्ठा को बरकरार रखते हुए डीआरबी इंटर कालेज में संपन्न हुई जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में बाजी मारकर एक बार फिर साबित कर दिया कि बच्चों की प्रतिभा अग्रणी है।
सोमवार को प्रधानाध्यापक संजय शर्मा ने बताया कि जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में बच्चो ने सफलता का परचम लहराया है। विगत कई दशकों से विद्यालय अपने छात्रों की प्रतिभाओं को निखारने में अग्रणी रहा है। और इस बार फिर बालिका वर्ग ने कबड्डी में प्रथम तथा बालक वर्ग ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरान्वित किया है। सौ मीटर बालिका दौड़ में कु. भावना द्वितीय दो सौ मीटर दौड़ में प्रवेश कुमारी द्वितीय, चार सौ मीटर दौड़ में कु. भावना प्रथम, तथा छह सौ मीटर दौड़ में बेबी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार बालक बर्ग में सौ मीटर दौड़ में गणेश ने द्वितीय तथा दो सौ मीटर में देवकुमार तृतीय, चार सौ मीटर दौड़ में मनोज द्वितीय, तथा छह सौ मीटर दौड़ में विशाल तृतीय स्थान प्राप्त करने में सफलता हासिल की है। श्री शर्मा ने बताया कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय द्वारा सर्वाधिक पदक प्राप्त करने पर अनुदेशकों व शिक्षकों ने खुशी जताई है। साथ ही अपने ब्लाक के खंड शिक्षाधिकारी अखिलेश यादव का आभार व्यक्त किया है। जिन्होंने समय पर विद्यालय में उपस्थित होकर विद्यार्थियों तथा अध्यापकों को प्रोत्साहित किया है।वहीं संघ के ब्लाक अध्यक्ष अशोक चैधरी ने खेलकूद प्रतियोगिताओं में शिक्षक नेताओं द्वारा हस्तक्षेप करने पर नाराजगी व्यक्त की है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।