Top News

सासनी- बस स्टेंड स्थित भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह सोलंकी के प्रतिष्ठान पर प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव का भाजपाईयों ने किया स्वागत

हाथरस/सासनी। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा सम्मेलन अलीगढ में भाग लेने जा रहे भारतीय जनता पार्टी  प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह का कस्बा के बस स्टेंड स्थित भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह सोलंकी के प्रतिष्ठान पर पार्टी कार्यकर्ताओं उनका जोशीला स्वागत किया। जिसका नेतृत्व पूर्व जिला मीडिया प्रभारी लवकुश शर्मा अनिल शेखावत ने गया।
मंगलवार को प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 20 नवंबर को आगरा में होने वाली परिवर्तन रैली को सफल करने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के गरीब, किसान, मजदूर व व्यापरियों के लिए हमेशा नयी लाभकारी योजनाएं क्रियान्वय की हैं। जो लाभार्थियों तक अवश्य पहुंचाई जाएंगी। साथ ही नोटबंदी को लेकर उन्होंने कहा कि देश हित में प्रधानमंत्री का सराहनीय कदम है। स्वागत करने वालो में एड. अविनाश तिवारी, ममता रावल, आदेश पाठक, भगवती प्रसाद कुशवाहा,कन्हैया सिंह तोमर,कोमल सिंह तोमर, जितेन्द्र कुमार ,आनंद शर्मा, विक्रम सिंह जादौन, सोमेश सोलंकी आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने