हाथरस/सासनी। आगरा अलीगढ़ राजमार्ग स्थित प्रकाश एकाडमी में बाल दिवस के मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
मंगलवार को बाल दिवस के दौरान आयोजित रंगोली, आर्ट एण्ड क्राफ्ट, कला प्रदर्शनी, के दौरान बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिसका शिक्षक शिक्षिकाओं ने तथा प्रधानाचार्य सुनील बाबू शाक्य ने अवलोकर कर बच्चों को स्नेह प्रोत्साहित किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चे के भीतर छिपी प्रतिभा निकलकर आती है। प्रतियोगिताओं के जरिए विजयी होता हुआ वह अपने माता पिता गुरुजनों के साथ-साथ वह समाज और देश का नाम रोशन करता है। ऐसे बच्चों को भविष्य में कभी पराजय का सामना नहीं करना पड़ता। उनहोंने बताया कि प्रतियोगिताओं में हॉकी, बैडमिंटन, फुटवाल, खो-खो आदि प्रतियोगिताओं का सेमी फाइनल विद्यालय परिसर में किया गया। जिसमें महावीर और भरत हाऊस हॉकी में अब्बल रहे। वहीं फुटवाल में पाश्र्व हाऊस और भरत हाऊस ने बाजी मारी। बैडमिंटन वॉयस टीम में महावीर हाऊस तथा भरत हाऊस विजयी हुए। बैडमिंटन गल्र्स प्रतियोगिता में बाहुबली हाऊस और महावीर हाऊस खो-खो में महावीर हाऊस और बाहुबली हाऊस फाइनल में पहुंचेगीं। तथा इनके अलावा फाइनल में फ्राकग रेस पचास मीटर, सौ मीटर, तथा दो सौ मीटर रेस, रिले रेस, बेलेंस रेस, रस्सी कूद, क्यूज म्यूजिकल चेयर, आदि प्रतियोगितओं का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान प्रबंध समिति के कार्रकारिणी सदस्य अंजय जैन, प्रधानचार्य सुनील बाबू शाक्य, तथा खेल-कूद अध्यापक रामेश्वर दयाल शर्मा, आरती शर्मा, कमलेश कुमारी, अंशू गौड़, के निर्देशन में आयोजित होंगी।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।