हाथरस- लाॅर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल में मनाया गया संविधान दिवस, सीनियर वर्ग के बच्चों के लिये भारतीय संविधान शीर्षक पर आधारित निबंध प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

हाथरस। लाॅर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल में संविधान दिवस मनाया गया। प्रार्थना सभा में प्रधानाचार्य अरूण शर्मा ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया। उन्होंने कहा कि संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान को 26 नवम्बर 1949 को अंगीकृत एवं आत्मार्पित किया गया। विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में संविधान की सर्वोच्चता है। सीनियर वर्ग के बच्चों के लिये भारतीय संविधान शीर्षक पर आधारित निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जूनियर वर्ग के बच्चों के लिये संविधान की विशेषताओं पर आधारित स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें बच्चों ने एक से बढ़कर एक सुन्दर स्लोगन तैयार किये। सब जूनियर वर्ग के बच्चों के लिये वैस्ट मैटेरियल क्राफ्ट एक्टिविटी का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने वेस्ट मैटेरियल से सुन्दर-सुन्दर क्राफ्ट तैयार किये। बच्चों ने वेस्ट मैटेरियल से गुलदस्ता, सन फ्लाॅवर, पूजा की टोकरी, स्टार, प्लेट्स, वाॅल हैंगिग, फ्लाॅवर पाॅट आदि बनाकर खूब वाहवाही बटोरी।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में गोविन्द उपाध्याय, लक्ष्मी शर्मा, शालिनी शर्मा, लवकेश सेठ, नीलम गुप्ता, पूजा भाटिया, स्वतंत्र भारद्वाज, प्रशांत शर्मा आदि ने सराहनीय योगदान दिया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1