Top News

हाथरस- गोविन्द बाग में मंदिरों का जीर्णोद्धार कार्य शुरू

हाथरस। घण्टाघर स्थित मंदिर श्री गोविन्द भगवान प्रांगण में लोगों की बैठक थी और वाहनों पर सवार होकर रैली के रूप में गोविन्द बाग श्री अक्रूर इण्टर कालेज पहुंचे।
गोविन्द बाग अक्रूर इण्टर कालेज के जायदाद मालिक श्री गोविन्द भगवान हैं। उक्त सम्पत्ति पर श्री शिव परिवार व हनुमान जी का मंदिर व कुंआ है जो कि जीर्ण क्षीर्ण हालात में है। समाज के व्यक्तियों ने वहां पर विधि विधान से पूजा अर्चना कर मंदिरों का जीर्णोद्धार का कार्य प्रारम्भ कर दिया है। अध्यक्षता संजीव वाष्र्णेय मंदिर अध्यक्ष तथा संचालन निर्मल वाष्र्णेय टिंकू ठेकेदार प्रबंधक द्वारा किया गया। निर्देशन सतीश चन्द्र गुप्ता घी वाले, अतुल आंधीवाल एड., हरिनाम दास सांचा, ललित सर्राफ, अनिल वाष्र्णेय तेल वाले, जगदीश प्रसाद गुप्ता, श्रीमती चित्रा गुप्ता व अनूप वाष्र्णेय हिन्दू युवा वाहिनी के द्वारा किया गया।
   बैठक में शेखर बीज वाले, जितेन्द्र वाष्र्णेय प्रधान जी, विवेक गुप्ता, सतीशचन्द्र गुप्ता एड., शशांक वाष्र्णेय, सुभम वाष्र्णेय, हीरेन्द्र वाष्र्णेय, नितिन वाष्र्णेय दाल वाले, अजय भारद्वाज, मयंक गुप्ता, कान्हा गुप्ता, ललित गुप्ता, बांकेबिहारी वाष्र्णेय, सतीश गुप्ता, राजेश गुप्ता, निर्मल वाष्र्णेय, प्रदीप गुप्ता बुद्दा, संजीव वाष्र्णेय एड. मौजूद थे।
इस मौके पर विधि विधान से पूजा अर्चना का कार्य आचार्य श्री वीरेन्द्र चतुर्वेदी ने सम्पन्न कराया। वाष्र्णेय समाज के लोगों से अपील की गई है कि जो गोविन्द बाग के मंदिर में जीर्णोद्धार कार्य को तन, मन, धन व समप का दान व सहयोग कर श्री गोविन्द जी, शिवजी, हनुमान जी की कृपा पात्र बनें।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने