Top News

हाथरस- फिल्म जगत के एक सौ वर्ष पूर्ण होने पर डीपीएस में होगा धमाल, 12 नवम्बर को डीपीएस मे होगा बाॅलीबुड का कार्यक्रम सिने सुदर्शन में सिनेमा का सफर, विद्यालय के करीब 3500 बच्चे विभिन्न कार्यक्रमों द्वारा मनोहारी प्रस्तुति देगे

हाथरस। दिल्ली पब्लिक स्कूल अलीगढ़, सिविल लाइंस, हाथरस तीनों विद्यालय संयुक्त रूप से फिल्म जगत के सौ वर्षों  के गौरवपूर्ण सफर को अपने  सांस्कृतिक महोत्सव; सिने सुदर्शन के माध्यम से शुक्रवार, 12 नवम्बर को सीनियर विंग में प्रस्तुत करने जा रहे हंै, जिसमें तीनों विद्यालयों के करीब 3500 बच्चे,  भूतपूर्व छात्र, शिक्षक व अभिभावकगण, फिल्म
जगत के सफर की विभिन्न कार्यक्रमों द्वारा मनोहारी प्रस्तुति देंगे। सिने सुदर्शन भारतीय सिनेमा के सौ वर्षों के ऐतिहासिक महत्त्व को प्रदर्शित कर भारत की भावी पीढ़ी में कल्पनाशीलता, रचनात्मकता, मनोरंजकता के विकास को करेगा।
    सिने सुदर्शन में न सिर्फ नृत्य-गीत-संगीत-कला-शिक्षा के माध्यम से सिनेमा के सुहाने सफर को दिखाने का प्रयास किया गया है, बल्कि फिल्म जगत के विभिन्न कलाकारों के रूप में डीपीएस कलाकारों की अभिनय कला को भी दिखाया गया है, इस कार्यक्रम की सभी प्रस्तुतियों को विद्यालय के विद्यार्थी शिक्षकों के निर्देशन में तैयार कर रहे हैं। विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं में से ही भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार नायक, नायिकाओं, सहनायकों एवं अभिनायकों को चुना गया है। जो एक अनोखे अंदाज में अपने  एक्ट, नृत्य, एक्शन, नरेशन, वीजुअल के माध्यम से दर्शकों के हृदय को सराबोर करेंगे, इन सभी की रिर्हसल चल रही है। सिनेमा समाज का दर्पण है, दुनिया में इज़्ज़तें, शोहरतें, चाहतें, उल्फतें, सब परिवर्तनशील है। प्रेम, संवेदना, सहयोग, वीरता, देशभक्ति के स्वर, संगीत के माध्यम से श्रोताओं में जोश भर देते दिखाई देते है। इंसानियत, देशप्रेम व एकता के  भाव ही सर्वोपरि हंै जो नायक, नायिका, हास्य कलाकार, खलनायकों के अनोखे समागम से व्यक्ति मात्र केे जीवन में नवरस का ंसंचार करेंगे ।
     दिल्ली पब्लिक स्कूल अलीगढ़ में सिनेमा के सफ़र की तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं। सौ वर्षों 1913 से 2016 के सफ़र को चार भागों में विभाजित किया गया है। पहले एरा -में 1913 से 1960 के बीच की फिल्मों के सुपरस्टार नायक, नायिकाओं, सहनायक, सहनायिकाओं, अभिनायकों व खलनायकों को चुना गया है। जिनमें राजकपूर, नरगिस, सुनील दत्त, राजेन्द्र कुमार, दिलीप कुमार, बैजन्ती माला, बहीदा रहमान, पृथ्वीराज कपूर, दुर्गा खोटे तथा मधुबाला आदि नायक नायिकाओं के जीवन्त चरित्रों से समाज के दर्पण को दर्शाया जाएगा। दर्शकों को यह भी दिखाया जाएगा कि भारतीय सिनेमा ने कैसे हम सबकी ज़िन्दगियों को रंगीनियत प्रदान की है।
दूसरा एरा- सिने सुदर्शन के दूसरे भाग में डी0पी0एस0 हाथरस के छात्र-छात्राओं ने समां बाँधा है। उसमें 1961 से लेकर 1980 तक के फिल्मी सितारों, नायिकाओं आदि को चुना गया है, जिसमें राजकपूर, हेलन, जीनतअमान, मीना कुमारी, बिन्दू, प्राण राजेश खन्ना, मुमताज, मेहमूद, अमिताभ बच्चन, धर्मेन्द्र कुमार, हेमा मालिनी, अमजदखान, संजीव कुमार और जया भादुड़ी आदि नायक नायिकाओं द्वारा भारतीय संस्कृति, रहन-सहन, वेशभूषा के साथ-साथ इंसानियत, देशभक्ति आदि विषयों पर आधारित फिल्मों का रोचक प्रदर्शन किया जाएगा।
तीसरा एरा - सिने सुदर्शन की तीसरी कड़ी में डीपीएस सिविल लाइन्स के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। छात्रों ने इस भाग में 1981 से 2002 तक के फिल्म इण्डस्ट्री के चमकते सितारे नायक, नायिकाओं, अभिनायकों तथा खलनायकों के चरित्रांे का बखूबी ढंग से अभिनय कर सभी दर्शकों की वाहवाही लूटेंगे। इसमें उन्होंने अमिताभ बच्चन, अमजद खान, नीतू सिंह, मिथुन, माधुरी दीक्षित, अमरीश पुरी, शाहरुख खान, काजोल, गोविन्दा, आमिर खान, जया प्रदा, अनिल कपूर, रविना  टंडन, सोनाली बंेद्रे, उर्मिला मातोण्डकर, ऐश्वर्या राय, रणवीर कपूर, अजय देवगन, काजल अग्रवाल, श्रीदेवी, ऋषि कपूर, दिव्या भारती, जीनत अमान, संजय दत्त, जितेन्द्र, सलमान खान व प्रियंका चोपड़ा आदि के नृत्य तथा अभिनय के माध्यम से भारतीय सिनेमा की अनुपम छटा का मंचन करेंगे।
चतुर्थ एरा - चतुर्थ एरा में डीपीएस सीनियर विंग के छात्रों ने युवाओं के चहेते हीरो हीरोइनों के रोल करके सबको आश्चर्यचकित कर दिया। इस काल की कड़ी में छात्रों ने 2003 से 2016 तक के अक्षय कुमार, रितिक रोशन, कंगना, करीना कपूर, कैटरीना कैफ़, आलिया भट्ट, दीेपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, जैक्लीन, सलमान खान, आमिर खान,  शाहरुख खान, रनवीर सिंह, शाहिद कपूर व वरुण धवन
कलाकारों का रूप धारण कर सुसज्जित मंच पर चार चाँद लगा दिए जिसे देख श्रोतागण प्रसन्न होकर वाह-वाह करने से खुद को नहीं रोक सकेंगे।
देश की एक प्रख्यात संस्था को 119×156 वर्ग फुट वाले 07 विभिन्न मंचों एवं लाइट साउण्ड के व्यवस्था का अनूठा दायित्व सौंपा गया है। यहाँ का वातावरण व दृश्य समुद्रतटीय होगा। सिने सुदर्षन में विद्यार्थी एक नहीं बल्कि सात अलग-अलग मंचों में प्रस्तुति देंगे। जिसमें टाॅप स्टेज, मिडिल स्टेज, राइट स्टेज, लेफ्ट स्टेज, पानी वाला स्टेज व दो आॅर्केस्ट्रा के स्टेज भी षामिल हैं। विद्यालय के छात्रों में इन मंचों के प्रति अतीव उत्कंठा एवं अपूर्व कौतूहल है। मंच को बनाने की तैयारी लगभग 15 पहले से ही प्रारंभ हो चुकी थी। अभी मंच की साज-सज्जा का काम जोर-शोर से चल रहा है।
ह्यूमन चैन में 60 फुट की ऊँचाई पर रंगीन एलईडी से सुसज्जित बच्चे हवा में लहराते हुए दिखाई दंेगे। प्रस्तुतियों के मध्य कार्यक्रम में वाटर डांस, मार्टिनीवाॅल एक्ट, एरियल एक्ट, शिल्क एक्ट सेंड एक्ट, कास्टिंग वीडियो की शानदार छटा देखने को मिलेगी। मुगले आज़म, शोले एक्ट के अभिनय में एक्शन, इमोशन, ड्रामा बड़े ही रोमांचक ढंग से दिखाई देगा।
पूरे विद्यालय को  फिल्म महोत्सव; सिने सुदर्शन का रूप में सजाया जा रहा है। ऐसा लगा रहा है कि मुम्बई शहर सिमट कर यहीं आ गया हो। सम्पूर्ण नृत्यसामग्री डीपीएस, आर्ट विभाग  के शिक्षकों की देखरेख में बनाई गई हैं। 16 फिट के तीन भव्य प्रवेश द्वार बनाए गए हैं जो फिल्मी संस्कृति को प्रदर्शित करेंगे। उन पर सजावट के लिए  केनवास पर फिल्मों के पोस्टर दीवार, सिंघम, वाजीराव मस्तानी, सुल्तानी, मुगले आजम, शोले, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, राॅकस्टार, राउडी राठौर व मोहन जुदाड़ो के पोस्टर अनुपम शोभा को बढ़ाएँगे। प्लाई वुड के कट-आउट पर हीरोइन करीना कपूर, ऐश्वर्या राय, माधुरी दीक्षित, सुस्मिता सेन, हेमा मालिनी, प्रियंका चैपड़ा आदि सभी सुन्दरता में चार चाँद लगाएँगे । प्रोप्स में तीन बैल गाड़ी, 10 फीटवाली शोले की टंकी पर चढ़े धर्मेन्द्र, रेत पर बनी बालू की मूर्तियाँ, अवार्ड सेरेमनी, मदर इण्डिया, प्रभात सिनेमा,  आइफा अवार्ड व फिल्मफेयर अवार्ड को बालू पर उकेरा जाएगा।
विद्यालय के छात्र-छात्राएँ अपने तन-मन से नृत्य, गीत, संगीत तथा अभिनय में लगे हुए हैं। विद्यालय के लगभग 150 बच्चे लाइव आॅर्केस्ट्रा के साथ म्यूजिकल प्राॅप्स नृत्य की धमाकेदार प्रस्तुति देने जा रहे हैं, जिसमें ड्रम ढोलक खंजरी और ढपली ,पैड, कांगो, बोंगो साइड ड्रम,  म्यूजिकल बाॅल, कीबोर्ड, गिटार ,सितार आदि वाद्ययंत्र बजाकर श्रोताओं को भावविभोर कर रहे हैं डीपीएस, संगीत विभाग के शिक्षकों निर्देशन में छात्र सुर, ताल, गीत व संगीत के समन्वय को सीख रहे हैं। बाल कलाकारों ने  नृत्य व गीतों से समूचे विद्यालय प्रांगण को संगीतमय बना दिया है। ऐसा मालूम होता है कि मानो विद्यालय में संगीतमयी बयार बह रही हो।
विद्यालय प्रशासन भी कार्यक्रम के दौरान होने वाली अन्य तैयारियों में जुटा हुआ है। यातायात सुरक्षा की दृष्टि से भी विद्यालय प्रबंधन निरंतर विद्यालय के वाहन चालकों परिचालकों के साथ लगातार बैठक कर रहा है। विद्यालय के प्रो0 वाइस चेयरमैन श्री स्वप्निल जैन ने बताया कि कार्यक्रम के फाइनल प्रस्तुतीकरण 12 नवम्बर से एक दिन पूर्व 11 नवम्बर को सभी अभिनय सामग्र्री व परिधानों (ड्रैस एवं प्राॅप्स) के साथ सजावटी मंच पर रिहर्सल किया जाएगा, जिससे किसी भी प्रकार की  कमी न रहेे। छात्रों में इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने से उच्चस्तरीय आत्मविश्वास का विकास होगा तथा उन्हें अपनी-अपनी अन्तर्निहित प्रतिभाओं को निखारने का भी अवसर मिलेगा। ।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने