Top News

हाथरस/सासनी- आगरा अलीगढ़ रोड स्थित बच्चा पार्क में आहूत बैठक में होमगार्डों की समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष हुए रुबरु

हाथरस/सासनी। उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी ऐसोशियेसन की एक आवश्यक बैठक आगरा अलीगढ़ रोड स्थित बच्चा पार्क में आहूत की गई। जिसमें बैठक की अध्यक्षता कर रहे एसोशियेसन जिलाध्यक्ष भगवान सिंह सोलंकी ने जौनपुर जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष गिर्राज किशोर दुबे को होमगार्डों की समस्याओं से रुबरू कराया।
बुधवार को बच्चा पार्क में हुई
बैठक में जिलाध्यक्ष सोलंकी ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य ऐसोशियेसन को मजबूती प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अनुपालन का हाईकोर्ट द्वारा एि गये निर्देश को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लागू कराए जाने तथा मुख्य सचिव के समख प्रदेश कार्रकारिणी द्वारा वार्ता के क्रम में मुख्य सचिव द्वारा 75 रुपये बढ़ाए जाने की घोषणा की गई थी। जिसका शासनादेश अभी तक जारी नहीं किया गया है। इससे होमगार्ड को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा सरकार विभाग में निष्कासित जवानों को तत्काल बहाल करना चाहिए। तथा 12 महीने शत् प्रतिशत ड्यूटी लगाई जानी चाहिए। इसके अलावा होमगार्ड जवान को अधिकारियों द्वारा उपेक्षा की नजर से देखा जाता है। इससे होमगार्ड की स्थिति काफी दयनीय बनी हुई है। जब कि होमगार्ड पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर ड्यूटी करते हैं। बैठक में मुख्य रुप से नरेन्द्र कुमार, जवाहर सिंह, गंगाशरण, महेन्द्र सिंह, अमर सिंह, कालीचरण, वीरी सिंह, हरिओम जैसवाल आदि दर्जनों होमगार्ड मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने