Top News

हाथरस- वरिष्ठ पत्रकार अतुल नारायण कुलश्रेष्ठ के पिता का निधन, मीडिया बंधुओं में भारी शोक

हाथरस। शहर के वरिष्ठ पत्रकार अतुल नारायण कुलश्रेष्ठ के पिता श्री सत्येन्द्र कुमार कुलश्रेष्ठ का आज सुबह निधन हो जाने से उनके समर्थकों, शुभचिंतकों व मीडिया बंधुओं में भारी शोक की लहर दौड गई है और उनके पंजाब होटल के पास स्थित आवास पर शोक प्रगट करने वालों का तांता लग गया।
सहारा समय न्यूज चैनल व राष्ट्रीय सहारा समाचार पत्र के जिला प्रतिनिधि अतुल नारायण कुलश्रेष्ठ के पिता श्री सत्येन्द्र कुमार कुलश्रेष्ठ करीब 84 वर्ष के थे और विद्युत विभाग से रिटायर थे। वह पिछले करीब एक हफ्ते से अस्वस्थ चल रहे थे और आज सुबह उनका निधन हो गया। वह अपने पीछे अपनी पुत्री श्रीमती अंजली व पुत्र अतुल नारायन कुलश्रेष्ठ व आशीष कुलश्रेष्ठ सहित भरे पूरे परिवार को रोता बिलखता छोड गये हैं जबकि इनकी पत्नी श्रीमती रजनी कुलश्रेष्ठ का वर्ष 1995 में ही निधन हो गया था।
स्व. श्री कुलश्रेष्ठ का अंतिम दाह संस्कार इगलास अड्डा स्थित पत्थर वाली शमशान भूमि पर किया गया है तथा उनके निधन पर शहर के तमाम लोगों ने जहां शोक प्रगट किया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने