हाथरस। जिलाधिकारी ने जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शिता से विधानसभा निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिये जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए जिले में सटीक मतदाता सूची बनाने के लियसमस्त डीएम ने समस्त राजनैतिक दलों से सक्रिय सहयोग देने की अपेक्षा की है। उन्होंने राजनैतिक दलों से कहा है कि वह पोलिंग बूथवार बीएलए की सूची जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध करा दें जिससे सटीक मतदाता सूची बनाने के लिये बीएलए पोलिंग बूथ पर तैनात बीएलओ की मदद कर सकें। डीएम ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ ईवीएम मशीनों की फस्र्ट लेविल चैकिंग का अवलोकन किया।
मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने कलक्टेªट में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करके जिले में आगामी 15 नवम्बर 2016 तक संचालित विधानसभा निर्वाचक नामावली विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी और बताया कि आयोग के निर्देशों के तहत जिले में प्रत्येक पोलिंग बूथ पर आगामी 12 नवम्बर शनिवार एवं 13 नवम्बर रविवार को विशेष दिवस आयोजित किया जायेगा।
अविनाश कृष्ण सिंह ने जिले में त्रुटिरहित मतदाता सूची बनाने के लिये जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए राजनैतिक दलों से सक्रिय सहयोग देने की अपेक्षा की। उन्होंने बताया कि जिले में मतदाता सूची की अशुद्धियों को दूर करने के संबंध में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन करने की कार्यवाही की जा रही है। डीएम ने सभी राजनैतिक दलों से अपील की कि वह खासकर महिलाओं एवं 18-19 वर्ष आयु के युवाओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने और 30 से 60 आयु वर्ष के शिफ्टेड/डुप्लीकेट मतदाताओें के नाम मतदाता सूची से काटने के लिये सक्रिय सहयोग प्रदान करें।
जिलाधिकारी ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार, कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता बनने से छूटने न पाये, इसके लिये जिले में प्रभावी ढंग से स्वीप कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के तहत जिले में मतदेय स्थलों के परिवर्तन के लिये प्रस्तावों के बारे में जानकारी दी। बैठक के पश्चात जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ विकास भवन परिसर स्थित ईवीएम गोदाम पहुॅचकर उपलब्ध ईवीएम की फस्र्ट लेविल चैकिंग की स्थिति का जायजा लिया। ईएमएम प्रभारी/डीपीआरओ जगदीशराम गौतम ने ईवीएम मशीनों की फस्र्ट लेविल चैकिंग की कार्यप्रगति के बारे में जानकारी दी।
बैठक में अपर जिलाधिकारी अली हसन, सीडीओ जावेद अख्तर जैदी, एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता, केहरी सिंह, अभिषेककुमार सिंह, ओमबीर सिंह के अलावा राजनैतिक दलों के पदाधिकारी राकेश कुमार अग्रवाल, राजेश सिंह, मुकेश पौरूष, श्यामसिंह वर्मा, रोहिताश सिंह, केके शर्मा, कृपेन्द्र सिंह चैहान, सभी तहसीलदार एवं अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने कलक्टेªट में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करके जिले में आगामी 15 नवम्बर 2016 तक संचालित विधानसभा निर्वाचक नामावली विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी और बताया कि आयोग के निर्देशों के तहत जिले में प्रत्येक पोलिंग बूथ पर आगामी 12 नवम्बर शनिवार एवं 13 नवम्बर रविवार को विशेष दिवस आयोजित किया जायेगा।अविनाश कृष्ण सिंह ने जिले में त्रुटिरहित मतदाता सूची बनाने के लिये जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए राजनैतिक दलों से सक्रिय सहयोग देने की अपेक्षा की। उन्होंने बताया कि जिले में मतदाता सूची की अशुद्धियों को दूर करने के संबंध में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन करने की कार्यवाही की जा रही है। डीएम ने सभी राजनैतिक दलों से अपील की कि वह खासकर महिलाओं एवं 18-19 वर्ष आयु के युवाओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने और 30 से 60 आयु वर्ष के शिफ्टेड/डुप्लीकेट मतदाताओें के नाम मतदाता सूची से काटने के लिये सक्रिय सहयोग प्रदान करें।
जिलाधिकारी ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार, कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता बनने से छूटने न पाये, इसके लिये जिले में प्रभावी ढंग से स्वीप कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के तहत जिले में मतदेय स्थलों के परिवर्तन के लिये प्रस्तावों के बारे में जानकारी दी। बैठक के पश्चात जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ विकास भवन परिसर स्थित ईवीएम गोदाम पहुॅचकर उपलब्ध ईवीएम की फस्र्ट लेविल चैकिंग की स्थिति का जायजा लिया। ईएमएम प्रभारी/डीपीआरओ जगदीशराम गौतम ने ईवीएम मशीनों की फस्र्ट लेविल चैकिंग की कार्यप्रगति के बारे में जानकारी दी।
बैठक में अपर जिलाधिकारी अली हसन, सीडीओ जावेद अख्तर जैदी, एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता, केहरी सिंह, अभिषेककुमार सिंह, ओमबीर सिंह के अलावा राजनैतिक दलों के पदाधिकारी राकेश कुमार अग्रवाल, राजेश सिंह, मुकेश पौरूष, श्यामसिंह वर्मा, रोहिताश सिंह, केके शर्मा, कृपेन्द्र सिंह चैहान, सभी तहसीलदार एवं अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।