Top News

हाथरस- थाना हाथरस गेट क्षेत्र के इगलास रोड बाईपास चैराहा पर दुकानदार को अज्ञात वाहन ने रौंदा दर्दनाक मौत

हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के इगलास रोड बाईपास चैराहा पर बीती रात्रि को साइकिल सवार दुकानदार को एक अज्ञात वाहन रौंदकर भाग गया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर लोगों की भारी भीड लग गई।
जानकारी के अनुसार थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव परताप निवासी करीब 40 वर्षीय मनोज कुमार शर्मा उर्फ कलुआ पुत्र गिरिराज किशोर शर्मा शहर के कामरेड भगवानदास मार्ग मुरसान गेट स्थित बडे लाल भैरों मंदिर के सामने परचून की दुकान करता था और वह रोजाना रात को अपनी साइकिल पर सवार होकर गांव जाता था तथा बीती रात्रि को भी वह रोज की तरह अपने घर जा रहा था तभी उसे गांव के पास इगलास रोड बाईपास चैराहा पर अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना के बाद अज्ञात वाहन भाग जाने में सफल रहा तथा घटना की खबर पाकर तमाम ग्रामीणों की भीड लग गई और पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया है तथा घटना की रिपोर्ट थाना हाथरस गेट में दर्ज करा दी गई है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने