Top News

हाथरस- पत्नी से परेशान पति पहुंचा पुलिस की शरण में, छलकपट कर शादी की, अब तीसरी शादी करने पर अमादा

हाथरस। भोले भाले युवक को एक महिला ने अपने प्रेम जाल में फसाकर शादी कर ली अब उसे भी छोड़कर तीसरी शादी करने पर अमादा है। परेशान पति अपनी जान बचाने तथा अपनी कथित पत्नी से बचने के लिये पुलिस की शरण में पहुच गया है।
थाना हाथरस गेट क्षेत्र के बागला डिग्री कालेज के प्रागण निवासी लक्ष्मण कुमार शर्मा ने पुलिस को तहरीर देते हुये लिखा है कि मेरी पत्नी आरती शर्मा उर्फ चीनू ने मुझे अपने प्रेम जाल में फसाकर लगभग एक वर्ष पूर्व शादी की, शादी के कुछ माह बाद मालूम पड़ा कि उसकी पहले शादी अंगद शर्मा के साथ हो चुकी है। बाबजूद उसके मुझे गुमराह कर शादी की अब पिछले चार माह से हाथरस के एक व्यक्ति से शादी करने पर अमादा है। उसने पुलिस से गुहार लगाई है कि मेरी पत्नी की जांच कर मुझे उसके चंगुल से बचाये।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने