Top News

हाथरस के युवक का हरियाणा में एसडीओ विद्युत निगम में चयन

हाथरस। हाथरस जनपद के एक युवक ने हाथरस का ही नही बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है हाथरस के बसुन्धरा कालोनी मुकेश दीक्षित अध्यक्ष हाथरस ईट उधोग के भतीजेयतेन्द्र कुमार कटारा हरियाणा में विद्युत वितरण निगम में एसडीओ के पद पर चयन हुआ है। जहां आज उनके आवास बधुन्धरा कालोनी में उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर समाज के लोगों के साथ-साथ कालोनी निवासियों ने यतेन्द्र का स्वागत किया और बधाई दी। इस मौके पर मुकेश दीक्षित, पंकज दीक्षित, कल्पना उपाध्याय, शशांक पचैरी, वीरो तिवारी, मनुआ तिवारी आदि लोग उपस्थित थे। यतेन्द्र कुमार कटारा ने वार्ता में बताया कि उन्होने सबसे पहले हाईस्कूल राजेन्द्र लोहिया से की उसके बाद इण्टर मीडियट सैंट फान्सैस से की साथ ही बी. टेक मथुरा से की जहां उनकी रेलवे में नौकरी लग गई। यतेन्द्र ने नौकारी के दौरान ही उन्होने एसडीओ के लिये आवेदन किया जहां उनका चयन हो गया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने