हाथरस। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने किसानों को अन्नदाता बताते हुए कहा कि किसानों की समस्या एवं शिकायतों का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन बेहद संवेदनशील है। डीएम ने दीपावली त्यौहार की शुभकामनायें देते हुए देश की तकदीर संवारने में सक्रिय योगदान देने के लिये जागरूक किसानों से पुरजोर अपील की।
गुरूवार को जिलाधिकारी ने सुंदर बाग में आयोजित जनपदीय रबी गोष्ठी उत्पादकता गोष्ठी और कृषि प्रदर्शनी का विधिवत् शुभारम्भ दीप जलाकर और माॅ शारदे की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया। उन्होंने कहा कि जिले में काश्तकारों को खेतीबाडी से संबंधित सभी आवश्यक कृषि निवेश, फसली ऋण एवं अन्य सुविधाऐं समय से मुहैया कराने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश शासन की प्राथमिकता के तहत जिले में कृषि एवं अन्य संबंधित विभागों द्वारा किसानों को समय से खाद, बीज, उर्वरक, कृषि निवेश और फसली ऋण आदि समय से उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने किसानों से फसल बीमा कराने की पुरजोर अपील की और कृषि, बीमा तथा बैंक अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे शतप्रतिशत किसानों का फसल बीमा अवश्य करें ताकि किसानों की कीमती फसल के क्षतिग्रस्त होने पर उसकी भरपाई हो सके। डीएम ने बताया कि न्याय पंचायत और ब्लाक स्तर पर भी रबी गोष्ठियों का आयोजन किया जायेगा।
अविनाश कृष्ण सिंह ने खुले में शौच और निरक्षरता को देश के लिये अभिशाप बताया और किसानों का आव्हान किया कि वे अपने गांवों को खुले में शौचमुक्त गाॅव बनाने और गाॅव के शतप्रतिशत लोगों को साक्षर बनाने की दिशा में पहल करें। उन्होंने देश की भावी पीढी को स्वस्थ्य और मजबूत बनाने के लिये गाॅव में स्वच्छ वातावरण बनाने और बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य पर ध्यान देने पर जोर दिया। उन्होंने इस मौके पर काश्तकार ओमप्रकाश सिंह, चैखेलाल और हरी सिंह को स्प्रे मशीन प्रदान कर लाभांवित किया।
जिलाधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी 31 अक्टूबर 2016 तक जिले में संचालित मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कहा ऐसे सभी पात्र लोग, जिनका नाम विघानसभा निर्वाचन नामावली में सम्मिलित नहीं है, वह तत्काल अपने पोलिंग बूथ के बीएलओ से संपर्क करके निर्धारित फार्म भरकर मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करा लें ताकि वह प्रस्ताावित विधानसभा निर्वाचन में अपने मताधिकार का इस्तैमाल कर सकें।
इससे पूर्व जिलाधिकारी ने सुंदर बाग में कृषि, उद्यान, भूमि संरक्षण आदि विभागों तथा निजी संस्थाओं द्वारा लगाये गये स्टालों का अवलोकन किया। इस मौके पर सूचना, कृषि, मत्स्य, पशुपालन, उद्यान विभाग आदि द्वारा प्रदेश शासन द्वारा किसानों के हित में लागू निर्णय एवं लाभकारी योजनाओं के बारे में निःशुल्क साहित्य वितरित किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी जावेद अख्तर जैदी ने रवी उत्पादकता कार्यक्रम के बारे मंे जिले में तैयार रणनीति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में विद्युत और सिंचाई विभाग के अभियंताओं की गैरमौजूदगी को गंभीरता से लेकर उनके विरूद्ध कार्यवाही के लिये विभागीय उच्चाधिकारियों और शासन को पत्र लिखने के संबंध में उप निदेशक कृषि को निर्देश दिये। उप निदेशक कृषि रामप्रताप तथा जिला कृषि अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि रबी 2016 को सफल बनाने हेतु जिले में सभी आवश्यक कृषि निवेशों की पर्याप्त व्यवस्था कर ली गयी है। उप निदेशक कृषि तथा कृषि अधिकारी ने बुके और प्रतीक चिन्ह भेंट कर डीएम और सीडीओ का सम्मान किया।
गोष्ठी के दौरान ओरियंटल इंश्योरेंस कंपनी के सहायक प्रबंधक प्रशांत पाण्डया और ग्रामीण बैंक आफ आर्यावर्त के कार्डीनेटर शिवदेव श्रोती ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी और मौके पर मौजूद किसानों की शंका और समस्याओं का समाधान किया। कृषि विज्ञान केन्द्र के डा0एकेसिंह, डा0श्याम सिंह तथा डा0श्यौराज सिंह ने किसानों को रबी में पर्याप्त फसल उत्पादन के बारे में उपयोगी जानकारी दी। जिला सहायक निबंधक, जिला उद्यान अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला भूमि संरक्षण अधिकारी, अधिशासी अभियंता नलकूप सहित अन्य विभागीय अधिकारियों ने किसानों को विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी और मौके पर किसानों द्वारा प्रस्तुत समस्याओं का समाधान किया। डा0 जितेन्द्र कुमार शर्मा ने गोष्ठी का संचालन किया।
गोष्ठी गेंदालाल रावत, शिशुपाल सिंह, योगेन्द्र शर्मा, अतर सिंह, चन्द्रपाल, साहब सिंह आदि जागरूक काश्तकारों ने जिलाधिकारी को पगडी बाॅधकर और माला पहनाकर सम्मानित किया और किसानों की समस्याओं को प्रस्तुत कर प्रभावी समाधान हेतु अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।