Top News

हाथरस/सिकन्द्राराऊ- बघेल समाज ने किया डा0 राना का भव्य स्वागत

हाथरस/सिकन्द्राराऊ। विधानसभा क्षेत्र के गाॅव खासपुर में एक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बधेल समाज द्वारा समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव व पूर्व एमएलसी डा0 राकेश सिंह राना का फूल माला पहनाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामसिंह ने की। तथा संचालन स्वराज सिंह ने किया। कार्यक्रम में स्थानींय वक्ताओं ने डा0 राकेश सिंह राना से कहा कि उनके समाज के लोगों को अब तक सभी पार्टियों के राजनेताओं ने ठगने का कार्य किया है। उन्हे वोट के लिये प्रयोग किया जाता है। उसके बाद उनकी किसी भी परेशानी को कोई भी नेता दूर करने की कोशिश करने की कोशिश नही करता। बघेल समाज के लोगों ने आगामी चुनाव में डा0 राकेश सिंह राना को भरपूर समर्थन देने का आश्वासन दिया। इस दौरान डा0 राकेश सिंह राना ने कहा कि राजनीति में जब तक स्वार्थी लोगों को आपकी ताकत मिलती रहेगी। जब आपका भला नही हो सकता। क्यों कि राजनीति जनता की सेवा करने के लिये लिया गया एक दृढ़ संकल्प है। किन्तु लोग राजनीति को व्यापार की दृष्टि से देखते हैं। और अपने लाभ के लिये राजनीति करके लोगों के साथ छलावा करते है। जिसे जनता पहचार चुकी है। इस बार विधान सभा की राजनीति पार्टीगत राजनीति न होकर विकास परक राजनीति होगी। श्री राना ने कहा कि उन्होने हमेशा जनता के हित में कार्य किये हैं और जनता के हक की रक्षा करने के लिये वे हमेशा जनता के साथ हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मेहराज कुरैशी, सन्तोष चैहान, वीरपाल सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, देवेश सिसोदिया, विजय बघेल लम्बरदार, सोनू बघेल, राजकुमार बघेल, राजेन्द्र बघेल, अनार सिंह बघेल, ओमकार बघेल, दौलतराम बघेल, मेक सिंह बघेल, विनाम बघेल, अमोल चन्द्र, कालीचरण बघेल, रामवीर सिंह बघेल, लालेन्द्र यादव, राहुल, विजय प्रताप, मुनी सिसोदिया, आकिब कुरैशी आदि लोग मौजूद थे। 

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने