Top News

हाथरस- विशाल शोरूम गणेश प्लाजा में मिलेंगे कई तरह के उत्पाद, हुआ उद्घाटन

हाथरस। घर की विभिन्न जरूरतों के सामान एक ही छत के नीचे मिलने के शोरूम गणेश प्लाजा का भव्य उद्घाटन होकर शुरू हो गया है और ग्राहक दीपावली की जमकर खरीददारी में लग गये हैं। विशाल शोरूम के उद्घाटन समारोह में शहर ही नहीं जिले भर के खास व आम लोगों ने शिरकत की।
घर की विभिन्न जरूरत के सामान एक ही छत के नीचे मिलने के विशाल शोरूम गणेश प्लाजा का निर्माण शहर के गणेशगंज में पूर्व चेयरमैन इफ्फो एवं पूर्व सांसद स्व. श्री घनश्याम सिंह एवं श्रीमती रमा सिंह तथा समाजसेवी श्री रामसुंदर कोठारी व श्रीमती उर्मिला देवी कोठारी की विशेष प्रेरणा व आशीर्वाद से समाजसेवी श्री संजय प्रताप सिंह व श्री मुकेश कोठारी द्वारा कराया गया है। शोरूम में विभिन्न उत्पादों की बिक्री के साथ हर घर की जरूरत रसोई गैस के सुविधा गैस सर्विस का कार्यालय भी है।
विशाल शोरूम गणेश प्लाजा का गत रविवार को विधिवत पूजा अर्चना के साथ शुभारम्भ हुआ साथ ही इस मौके पर रात्रि को मां भगवती का विशाल देवी जागरण भी हुआ और प्रसादी भी आयोजित हुई। गणेश प्लाजा में उपभोक्ताओं को रसोई गैस के अलावा आरडी इलैक्ट्रोनिक्स से इलैक्ट्रोनिक उत्पाद, के.एम. हींग उद्योग से हींग व मसाले, के.एस. टेली सर्विसेज से टाटा डोकोमो मोबाइल व बाॅकी की सर्विस, श्री गणेश एण्टरप्राइजेज से खुशबूदार अगरबत्ती, श्री गणेश जी एण्टरप्राइजेज से एयरटेल मोबाइल पोस्टपेट की सर्विस ले सकेंगे।
इस मौके पर सांसद राजेश कुमार दिवाकर, जिला पंचायत सदस्य/पूर्व ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, अशोक अग्रवाल जी.के., राकेश बंसल हींग वाले, सांसद प्रतिनिधि मुकेश पौरूष, विजय गर्ग, युवराज शर्मा, कमल पालीवाल, मनोज आर्य, डा. एस.के. मिश्रा, निर्मल वाष्र्णेय, प्रदीप अरोरा, विकास अरोरा, अतुल आंधीवाल एड., सतीशचन्द्र गुप्ता घी वाले, कमलकांत दोबरावाल, मुकेश गुप्ता, निर्भय खण्डेलवाल, अरूण कुलश्रेष्ठ, राघव फोटो वाले, डा. मुरारीलाल, लवकुश शर्मा, दीपेश भारद्वाज, वकील वाष्र्णेय, आशीष वाष्र्णेय, के.के. चैधरी, राहुल वाष्र्णेय आदि सैकडों लोग मौजूद थे।
अतिथियों व आगुन्तकों के स्वागत सत्कार में संजय प्रताप सिंह, मुकेश कोठारी, दिनेश कोठारी, इं. गौरव कोठारी, सौरभ कोठारी जुटे हुए थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने