हाथरस। एनएच-93 पर नगला भूस से लेकर नगला उम्मेद के बीच बाईपास पर मथुरा गोकुल 220 केवीए विद्युत पर काम किये जाने के कारण यह बाईपास 23 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक बंद रहा। इस दौरान वाहनों का रूट डायर्वट कर शहर के बीच से निकाला गया। जिससे शहर में जाम की समस्या बनी रही। विद्युत विभाग के अधिकारी कृष्ण कुमार ने नेशनल हाइवे अथारिटी के परियोजना प्रबंधक से मथुरा गोकुल ओवरहैड लाइन का कार्य होने के कारण बाईपास बंद किये जाने की अनुमति मांगी थी। लाइन पर काम के चलते कोई हादसा न हो, इसके चलते एनएचएआई के परियोजना निदेशक एसबी सिंह ने रविवार को हाइवे पर हाथरस बाईपास पर सुबह 9 से लेकर दोहपर 3 बजे तक बंद रखा। बाईपास बंद होने के कारण बाहरी वाहनों से शहर भर में भारी जाम देखने को मिला और लोगों को जाम से जुझना पड़ा।
हाथरस- बाईपास रहा छः घंटे बंद, शहर में रहा भीषण जाम
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।