हाथरस। लाॅर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल में दीप व पूजा थाली सजाओ, रंगोली बनाओ प्रतियोगिता हुई। जिसमें चारों हाउस कृष्णा, केशव, गोविन्द और माधव के बच्चों ने बढ चढकर हिस्सा लिया।
चारों हाउस के बच्चों को सब जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग में बांटा गया जिसमें सब जूनियर वर्ग के बच्चों ने आकर्षक ढंग से पूजा थाली सजाई। वहीं सीनियर वर्ग की छात्राओं ने मनोरम रंगोली बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया और छात्रों ने बंदनवार बनाकर अपनी क्रियात्मक प्रतिभा को सिद्ध करने का सार्थक प्रयास किया। अपने हाउस को अग्रणी व प्रथम स्थान दिलाने हेतु छात्र-छात्राओं ने क्रियात्मक कार्य को सार्थक व सराहनीय तरीके से किया।
प्रधानाचार्य अरूण शर्मा ने प्रतियोगिता का निरीक्षण करते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिये। प्रतियोगिता को सफल बनाने में आशुतोष शर्मा, लवकेश सेठ, श्रवण वर्मा, लक्ष्मी शर्मा, डा. मीनू शर्मा, वंदना खुराना, छाया उपाध्याय, ओमप्रकाश सिंह, स्वतंत्र भारद्वाज, शारदा शर्मा, हेमा गौड आदि का सराहनीय योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।