हाथरस/सिकंदराराऊ। गत रात्रि नगर के मौहल्ला नौखेल में स्थानीय लोगों ने दो शातिर वाहन चोरों को दबोच लिया और मारपीट करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। सोमवार की सुबह मौहल्ले के लोग चोरों के विरूद्ध कार्यवाही के लिए कोतवाली पहुंचे और पुलिस से कार्यवाही की मांग की। पुलिस के मुताबिक उक्त चोर शातिर अपराधी हैं और उनके रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं। उक्त चोर मौहल्ला नौखेल से बौलेरो एवं मैक्स को चुरा कर ले जा रहे थे। चोरों से एक मोटर साइकिल बरामद हुई है।
जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला नौखेल में लोटकुंआ के पास शमशुद्दीन पुत्र अफजाल निवासी मौहल्ला शाहबुद्दीनगंज एवं अब्दुल कदीर पुत्र हाजी इब्राहीम निवासी नौंरगाबाद पश्चिमी की बौलेरो गाडियांखडी हुई थीं। रात्रि में अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार दो वाहन चोरों ने दोनों गाडियों के लाॅक तोड लिये और लेजाने की फिराक में थे। तभी अचानक जगार हो गयी और मौहल्ले के लोगों ने शोर मचाते हुए चोरों को पकड लिया और पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंच गयी । मौहल्ले के लोगों ने पकडे गये बदमाशों को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने कोतवाली ला कर उनसे पूछताछ की तो उन्होने अपने नाम आशिफ पुत्र इस्लाम निवासी दरौली थाना जैथरा एटा तथा दीपू पुत्र राम सनेही पुत्र काशीराम मौहल्ला अलीगजं एटा बताये हैं। पुलिस ने पकडे गये बदमाशों की आपराधिक हिस्ट्री खंगालने का प्रयास किया तो पता चला कि उक्त बदमाश शातिर अपराधी हैंऔर उनपर विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अभी उनसे और घटनाओं तथा उनके साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है। उनके मोबाइल में मिली काॅल रिकार्डिंग में इस बात के साक्ष्य मिले हैं कि वे अपराधिक वारदात को अंजाम देने के इरादे से आये थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।