Top News

हाथरस/सासनी- युवती से छेड़छाड़ विरोध करने पर मारपीट

हाथरस। सासनी कस्बा में बाजार जाते समय एक युवती को घेरकर उसके साथ छेड़खानी करने तथा विरोध करने पर मारपीट करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने एक युवक को पकड़ कर जेल भेजा है।
उल्लेखनीय है कि गत् मंगलवार की देर शाम अनीता देवी पत्नी सतीश चंद्र उपर्फ हरिओम निवासी मोमनावाद हाल निवासी सासनी की पुत्री घर से बाजार जा रही थी। तभी अमित पुत्र राम कन्हैंया लाल शर्मा निवासी मोमनावाद ने उसकी पुत्री को बाजार में घेर लिया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर अमित ने युवती की पिटाई कर दी। यह नजारा देखकर लोगों की भीड़ जुटने लगी। भीड़ को देखकर युवक युवती को गालियां और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। युवती की मां के शिकायत करने पर युवक को पुलिस ने दबोच लिया और रिपोर्ट के आधर पर कार्रवाई कर युवक को जेल भेजा है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने