Top News

हाथरस/सिकंदराराऊ- लूट के लिए सपा में हो रही सिर फुटब्बलः- केन्द्रीय वित्तराज्य मंत्री संतोष गंगवार

हाथरस/सिकंदराराऊ। प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी के अंदर लूट के लिए सिर फुटब्बल हो रहा है। सपा उत्तर प्रदेश के साथ खिलवाड कर रही है। यह यूपी का दुर्भाग्य है कि प्रदेश का शासन ऐसे लोगों के हाथों में है जिनको विकास की चिंता नहीं है और लूट के लिए आपस में लड रहे हैं। प्रदेश विकास में वर्षों पीछे छूट गया है। सपा के कुशासन एवं गुण्डाराज से जनजीवन त्रस्त है। प्रदेश की जनता भाजपा की ओर आशा भरी नजरों से देख रही है। भाजपा जनता को भ्रष्टाचार और गुण्डाराज से मुक्ति दिलाएगी।
  उक्त बातें केन्द्रीय वित्तराज्य मंत्री संतोष गंगवार ने उमा आयुर्वेदिक्स प्रा. लि. सुम्मेरपुर में पत्रकारवार्ता के दौरान कहीं। उन्होने कहा कि नरेन्द्र मोदी के रूप में देश को एक ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जिसने पूरे विश्व में देश की पहचान बनाई है। जिससे कई देश भारत के साथ दोस्ताना व्यवहार रखने के लिए आगे बढे हैं और देश में रोजगार धंधे के नए रास्ते खुल रहे हैं। यूपी सरकार की रूचि विकास में नहीं है। अपने स्वार्थ और निजी विकास में है। विश्वास है कि देश की जनता मोदी जी के साथ है। जैसे मतदाताओं ने लोकसभा चुनाव में भाजपा का समर्थन करते हुए 73 सीटें उत्तर प्रदेश से जीतीं उसी प्रकार विधान सभा चुनाव में तीन चैथाई सीटें भाजपा जीत कर सरकार बनाएगी।
  उन्होने कहा कि विहार और दिल्ली से यूपी के हालात अलग है। यहां के मतदाता पूरी तरह भाजपा को सत्ता सोंपने का मन बना चुके हैं। इस के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचा है।
  इस मौके पर उमाशंकर शर्मा, गौरी शंकर शर्मा, गिरजा शंकर शर्मा, भवानी शंकर शर्मा आदि थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने