हाथरस। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन बुधवार 02 नवम्बर को हाथरस में होगा। भैया दौज त्यौहार पर मंगलवार 01 नवम्बर को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण जिले में सभी तहसील मुख्यालयों पर 02 नवम्बर बुद्धवार को तहसील दिवस का आयोजन किया जायेगा।
जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने सभी विभागीय जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वह दिनांक 02 नवम्बर 2016 बुधवार को तहसील हाथरस में आयोजित तहसील दिवस में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। डीएम ने जनसमस्याओं के प्रभावी निस्तारण के लिए शासन-प्रशासन की प्राथमिकता व्यक्त करते हुए कहा है कि जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की जिम्मेदारी और जबाबदेही विभागीय अधिकारियों की है। अतः सभी विभागीय अधिकारी तहसील दिवस में उपस्थित होकर जनसामान्य की शिकायतों, समस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए समय से कार्यवाही सुनिश्चित करके पीडित लोगों को राहत पहुचायें।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।