Top News

हाथरस- अलीगढ़ रोड गांधी पार्क स्थित अन्न क्षेत्र पर वृद्धाओं को दीपावली उपहार बांटे

हाथरस। अलीगढ़ रोड गांधी पार्क स्थित अन्न क्षेत्र के अन्तर्गत आज असहाय वृद्धा महिलाओं को उपहार स्वरूप दीपावली के उपलक्ष्य में सामान वितरण किया गया।
दीपावली के अवसर पर पंजीकृत असहाय वृद्ध महिलाओं को प्रत्येक को एक-एक साडी, एक स्टील बाल्टी एवं मिष्ठान का डिब्बा वितरण करने के साथ-साथ प्रत्येक को 300 रूपये पेंशन के रूप में दिये गये। उक्त वितरण व्यवस्था स्व. बाबा लालदास की प्रेरणा से चली आ रही है जिसका संचालन लगभग 10-12 वर्षो से हो रहा है।
इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष दिनेश सरदाना, संयोजक रमेशचन्द्र गुप्ता, संजीव आंधीवाल, रमनलाल सूत वाले, राजीव कुमार आदि तमाम मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने