Top News

हाथरस/सासनी- मोहल्ला दाऊजी में स्थित केसीजी एकाडमी में मनाया गया दीपोत्सव

हाथरस/सासनी। कस्बा के मोहल्ला दाऊजी में स्थित केसीजी एकाडमी में छात्र-छात्रओं द्वारा दीपोत्सव मनाया गया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने बच्चों का उत्साहवर्द्धन करते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की।
शुक्रवार को विद्यालय के प्रधानाचार्य एसपी शर्मा ने बच्चों को संदेश देते हुए कहा कि आतिशबाजी से होने वाले प्रदूषण से बचने के लिए हम मात्र दीपदान कर ही दीपावली को मनाएं तथा चाइना से आने वाले प्रत्येक सामान का बहिष्कार करें। पटाखे चलाने से ध्वनि ओर वायुप्रदूषण होता है। जिससे पूरा पर्यावरण दूषित हो जाता है। इसलिए हमें आतिशबाजी न चलाकर एक दूसरे को मिठाई बांटकर तथा जरूतरमंदो की सहायता कर दीपावली त्यौहार को मनाना चाहिए। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगोली दीप सज्जा जैसे कार्यक्रम आयोजित किए। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने