Top News

हाथरस- एकतरफा प्यार में शराबी युवक ने युवती व उसकी मां को मारा चाकू, पुलिस ने घायल मां बेटी का कराया उपचार, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

हाथरस। एक तरफा प्यार के जुनून में सनकी प्रेमी ने आज दिन दाहड़े अपनी कथित प्रेमिका तथा उसकी मां पर ताबड़ तोड़ चाकूओं से प्रहार कर डाले। इस सनसनी खेज घटना से समूचे क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। घायल मां बेटी को पुलिस ने गंम्भीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी प्रेमी की पुलिस ने सरगर्मी से तलाश शुरू दी है। इस घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
अस्पताल में लायी गई घायल मां बेटी ने बताया कि मेरी पुत्री कल्पनिक नाम रेखा से हमारे गांव का युवक सूरज पुत्र कालीचरन काफी लम्बे समय से एक तरफा प्यार करने लगा कई बार उसने पुत्री को रोकर प्यार का इजहार किया विरोध करने पर सबक सिखाने की धमकिया भी दी। हमारे द्वारा आरोपी तथा उसके परिजनों को कई बार इस बाबत बताया समझाया मगर कोई फर्क नही पड़ा। उन्होने आगे बताया कि हम को आभास भी नही था कि आज रविवार की दोपहर मां बेटी गांव के पास धान के खेत में काम कर रहे थे कि अचानक आरोपी हाथ में चाकू लेकर आया और मेरी पुत्री पर चाकू से प्रहार कर डाले इस मजर को देखकर मैं अपनी पुत्री को बचाने भागी तो उसने मुझ पर भी चाकू से प्रहार कर डाले घायल होने पर हमारे द्वारा मचाये गये शोर शराबे को सुनकर गांव के लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े उन्हे आते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुये फरार हो गया। परिजन घायल मां बेटी को लेकर थाना चन्दपा पहुचंे पुलिस ने दोनों घायलों को जिला बागला अस्पताल में उपचार के लिये भेज दिया। आरोपी की तलाश सरगर्मी से जारी थी। पूछे जाने पर पुलिस ने बताया कि घटना को गंम्भीरता से लिया गया है आरोपी की तलाश जारी है। तहरीर आने पर मुकददमा दर्ज किया जायेगा।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने