Top News

हाथरस- वाहन चैकिंग से मची आफरा-तफरी

हाथरस। पुलिस कप्तान केशव कुमार चैधरी के निर्देशन में बीती रात विशेष वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया। जहां बढती लूट व चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के प्रयास से पुलिस ने वाहन चैकिंग अभियान चलाया जिसमें कई दर्जन वाहनों के चालान व सीज किये गये। लगातार हो रही चोरी व लूट की घटनाओं को देखते हुये एसपी केशव कुमार चैधरी ने सभी थानाध्यक्षों को वाहन चैकिंग कराये जाने के निर्देश दिये। सि0राऊ, हसासन, हाथरस जक्शंन, सहपऊ, सादाबाद, मुरसान, सासनी, महिला थाना, कोतवाली हाथरस, हाथरस गेट, चन्दपा, बिसावर चैकी, तालाब चैराहे, मेण्डू चैकी, पुरा चैकी, हनुमान चैकी सहित विभिन्न चैराहों पर वाहन चैकिंग की गई।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने