Top News

हाथरस- राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा ने चीनी सामान के बहिष्कार हेतु किया जन जागरण, मिट्टी के दीए बांटे

हाथरस।  लेबर कालौनी स्थित परशुराम पार्क पर आज राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के तत्वावधान में चीन के सामानों का बहिष्कार करते हुये मिट्टी के दिये शहर भर में लोगों को बांटे गये तथा बाजारों में जागरूकता भी फैलाई गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य व पूर्व ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, संगठन के राजस्थान के प्रदेश महासचिव गजेन्द्र उपाध्याय भी शामिल हुये। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दीपक अग्निहोत्री ने की। सभी ने एक सुर से गगनभेदी नारों से चीन के साथ-साथ पाकिस्तान को भी घेरा। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शुभम पचैरी ने सभी से आव्हान किया कि आओ हम सभी स्वदेशी सामानों को अपनायें और विदेशी चीजों का बहिष्कार करें। इस अवसर पर संगठन के ऋषभ शर्मा, चिराग पाठक, मधुकर गौड, आकाश शर्मा, शिवम शर्मा, शोभित शर्मा, संजय शर्मा, प्रधान गंगोली, विजय शर्मा, कृष्णकांत उपाध्याय, दिलीप शर्मा, नीरज शर्मा, विष्णु अग्निहोत्री, अमित शर्मा, गौरव शर्मा, राहुल भारद्वाज, त्रिलोकी प्रसाद शर्मा, अंकित गौड, दिवाकर गौड, राहुल अग्निहोत्री आदि मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने