Top News

हाथरस- एफ.सी.आई. का सेन्ट्रल कमेटी में सदस्य एवं उ.प्र. का प्रभारी बनने के बाद प्रथम आगमन पर डा.अविन का हुआ भव्य स्वागत

हाथरस। भारत सरकार के केन्द्रीय खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री रामविलास पासवान द्वारा आर.पी. एम. महाविद्यालय के डायरेक्टर एवं युवा भाजपा नेता डा. अविन शर्मा को भारतीय खाद्य निगम (एफ.सी.आई.) का सेन्ट्रल कमेटी में सदस्य एवं उ.प्र. का प्रभारी मनोनीत करने के बाद उनके पहली बार लाव लश्कर के साथ आगमन पर आज आरपीएम कालेज परिसर में कार्यकर्ताओं, समर्थकों व स्टाफ द्वारा फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया गया।

 सदस्य बनने पर उन्होने बताया कि हमारे प्रदेश में अनाज की किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं है इसकी सुरक्षा के लिये पूरे प्रदेश में प्रयास किये जायेगें जो भी अनाज हमारे पास है बह सुरक्षित रहे खराब न हो और जरूरतमंद लोगों तक पहुॅच सके
प्रभारी डा. अविन शर्मा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता होगी कि एफसीआई केन्द्रों का प्रदेश भर में समय-समय पर निरीक्षण कर खाद्य सामिग्री का सही तरीके से स्टोरेज कराना जिसमें चाहें दाल हो या सब्जी या फिर अनाज। उन्होंने कहा कि वह यह भी देखेंगे कि क्या-क्या माल खरीदा जा रहा है और क्या निकासी की जा रही है साथ उनकी प्रमुखता होगी कि खाद्य पदार्थो की खराबी न हो।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयास है कि सभी जरूरतमंद लोगों तक अनाज पहुॅचे उसी दिशा में हमें मिलकर काम करना होगा। उन्होने बताया कि हाथरस किला स्टेशन पर एफसीआई का अनाज आता है कभी -कभी वारिश होने के कारण काफी अनाज बेकार हो जाता है खाने योग्य नहीं होता क्योंकी हाथरस किला स्टेशन पर किसी भी प्रकार की सुरक्षा नहीं की जाती इसके लिये बह रेल मंत्री से वार्ता करके हाथरस किला स्टेशन पर गोदाम की र्दुदशा को अवश्य ही सुधरवाएंगे। उमाशंकर शर्मा लार्ड साहब ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी जाति आधार पर भेदभाव नहीं करती सभी को जोडने का प्रयास करती है आम आदमी की जरूरतों के हिसाव से ही मा0 प्रधानमंत्री ने देश के लोगों के लिये बहुत सारी योजनायें लागू की है जो कि अब तक किसी ने नहीं कि इसका फायदा लोगों तक पहुॅच रहा है। देश में दो नम्बर की आमदनी करने बालों के ऊपर भी नकेल कस दी है बह किसी भी चीज में निवेश नहीं कर सकता धीरे-धीरे दो नम्बर का काम करने बाले लोग स्वतः ही सुधर रहे है और अपना सारा कारोबार पूरी ईमानदारी के साथ कर रहे है। पहले गैस के लिये मारामारी होती थी लेकिन हमारे प्रधानमंत्री ने गैस की कालाबाजारी को पूरी तरह से खत्म कर दिया है। 

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने