Top News

हाथरस- बसपा प्रत्याशी ब्रजमोहन राही एड. के पिता का निधन, बसपाईयों में शोक की लहर

हाथरस। हाथरस सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी ब्रजमोहन राही एड. के पिता श्री बहोरीलाल राही का बीती रात्रि को पैरालाइसिस अटैक पड जाने से निधन हो गया तथा निधन की सूचना मिलते ही बसपाईयों में शोक की लहर दौड गई है।
बसपा प्रत्याशी ब्रजमोहन राही एड. के पिता श्री बहोरीलाल राही का बीती रात्रि को पैरालाइसिस अटैक पड जाने से निधन हो गया तथा वह करीब 85 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर पाकर उनके गांव चन्दपा आज सुबह तमाम बसपाई पहुंच गये और शोक संवेदना व्यक्त की। स्व. श्री राही ने अपने पीछे अपने 3 पुत्रों मदन मोहन राही, ब्रजमोहन राही एड. व सत्येन्द्र मोहन राही सहित भरा-पूरा परिवार छोडा है तथा उनका अंतिम संस्कार आज गांव में ही किया गया और उन्हें मुखाग्नि उनके सबसे छोटे पुत्र सत्येन्द्र मोहन राही द्वारा दी गई।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, जिला पंचायत सदस्य/पूर्व ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, बसपा नेता आशीष शर्मा, बनीसिंह बघेल, डा. गुरूदत्त भारतीय, ब्लाक प्रमुख अमर सिंह पाण्डेय, के.के. दीक्षित, दिनेश शर्मा, आशीष दीक्षित, कपिल मोहन गौड एड. आदि तमाम बसपाई पहुंच गये और शोक संवेदना व्यक्त की। दैनिक लालसा ने भी उनके निधन पर शोक प्रगट किया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने