Top News

हाथरस/सिकंदराराऊ- गांव सुम्मेरपुर में स्व0 मयंक शर्मा की पुण्य स्मृति पर लगाया निःशुल्क नेत्र शिविर, 725 लोगों का किया आपरेशन

हाथरस/सिकंदराराऊ। दीन दुखियों की सेवा से बडा कोई पुण्य कर्म नहीं है और नेत्र ज्योति महान पुनीत कार्य है। एक साथ इतनी बडी संख्या में नेत्र रोगियों के आपरेशन करा कर उन्हें एक बार फिर से इस दुनिया को देखने का अवसर देने वाला परिवार इस क्षेत्र के लिए वरदान है। लोगों को समाज व देश के भले के बारे में भी सोचना चाहिए। हमारी सभ्यता में बसुधैव कुटुम्बकम की भावना रही है।
    उक्त बातें केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री संतोष गंगवार ने क्षेत्र के गांव सुम्मेरपुर कचैरा में स्व0 मयंक शर्मा की 11वीं पुण्य स्मृति में आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर के समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए कहीं। इस शिविर में 725 नेत्र रोगियों के आपरेशन किये गये हैं। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि भारत सरकार ने पीएम मोदी के नेतृत्व में ढाई वर्ष के कार्यकाल में प्रत्येक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। विदेश नीति एवं ोग्य नेतृत्व के चलते पूरी दुनिया में भारत की धाक जमी है।
   श्रीराम कथा व्यास पूज्य संत श्री विजय कौशल जी महाराज ने कहा कि मृत्यु एक अटल सत्य है। इसे ध्यान में रख कर मनुष्य को अपने जीवन में पुण्य कार्य करने चाहिए जिससे कि मृत्योपरांत जब उसके पाप और पुण्य का लेखा जोखा किया जाये तो पुण्य कार्यों के बल पर उसे स्वर्ग की प्राप्ति हो। उन्होने कहा कि धन तो सभी के पास होता है लेकिन परमार्थ पर खर्च करने से धन में चैगुनी वृद्धि होती है। मन, लगन और निष्ठा हो तो असम्भव कार्य भी संभव हो जाते हैं। ग्रामीण अंचल में इतने बडे स्तर पर दीन दुखियों की सेवा करने के साथ नेत्र ज्योति प्रदान करना पुनीत कार्य है।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गांधी  ने की तथा संचालन  प्रो. राधाकृष्ण दीक्षित ने किया।
   इससे पूर्व दीप प्रज्ज्वलित करके तथा स्व0 कृष्णलाल शर्मा एवं मंयक शर्मा के चित्रों पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री संतोष गंगवार एवं पूज्य श्री विजयकौशल जी महाराज एवं सांसद राजेश दिवाकर ने किया। मैनेजिगं ट्रस्टी गौरीशंकर शर्मा ने गत 11वर्षों में ट्रस्ट द्वारा किये गये जनसेवा के कार्यों के बारे में विस्तार से बताया तथा आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मैनेजिगं ट्रस्टी उमाशंकर शर्मा, गौरी शंकर शर्मा, गिरजा शंकर शर्मा, एवं भवानी शंकर शर्मा व अमलेन्दु शर्मा एवं विशिष्ठ सहयोगी कल्याणं करोति के महासचिव सुनील शर्मा ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर तथा शाॅल उढा कर सम्मानित किया।
    कार्यक्रम के अंत में मरीजों को निःशुल्क दवाऐं वितरित की गयी। इस शिविर में 725 मरीजों के आपरेशन किये गये हैं।
    इस अवसर पर  कल्याणं करोति के महासचिव सुनील शर्मा, सांसद राजेश दिवाकर, ईश्वरदयाल, शैलेष शर्मा, अमलेन्दु शर्मा, श्वेतांक शर्मा, प्रतीक शर्मा, अनिरूद्ध शर्मा, ब्रजेश चैहान, नरेन्द्र सिंह चैहान, रामसखी कठेरिया, राजेश भारद्वाज, सेके्रटरी सिंह यादव, जगतवर्ती पाठक, चेतन शर्मा, देवदत्त वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार, नीरज किशोर शर्मा, नित्यानंद वर्मा, नीरज अग्रवाल,  दिनेश शर्मा,  श्रीराम सनेही, पुष्पकुमार शर्मा,मुन्नालाल लवानिया, पूर्णेन्द्र सोलंकी, विजय भारत कुलश्रेष्ठ, होडिल सिंह, वीके त्रिवेदी, पुरूषोत्तम शर्मा, रामकिशोर शर्मा,दिनेश वशिष्ठ, ज्ञान तिवारी, कौशल साहू, धर्मेन्द्र जी, डा. ऊदल सिंह, उदयवीर सिंह, रामअवतार सिंह, धर्मेन्द्र शर्मा, ठा. रामपाल चैहान, बाबू लाल शर्मा, डा. सुमन दीक्षित, राजनलाल शर्मा, मुरारीलाल शर्मा, श्रीकांत त्रिवेदी, सत्यप्रकाश शर्मा, भगवान स्वरूप भारद्वाज, मुकुश भारद्वाज आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने