Top News

हाथरस- कलैक्ट्रेट मे मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

हाथरस। समूचे जनपद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाते हुए कृतज्ञ जनपदवासियों ने राष्ट्र के दोनांे महापुरूषों को श्रद्धापूर्वक स्मरण करके उन्हें नमन किया। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह तथा अपर जिलाधिकारी एएच कर्नी ने वृक्षारोपण किया।
रविवार को कलक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के छविचित्रों पर पुष्पांजलि देकर नमन किया। उन्होंने हिन्दुस्तान की आजादी के लिए दोंनो महापुरूषों के योगदान की चर्चा की और कहा कि देशवासी उनके त्याग और बलिदान के लिये आजीवन ऋणी रहेंगे।
अविनाश कृष्ण सिंह ने कहा कि सभी नागरिक देशहित में अपने कत्र्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से करें, सही मायने में महापुरूषों के प्रति यही हमारी श्रद्धाजंलि होगी। उन्हेंाने कहा कि समाज में व्याप्त जाति-वर्ग, सम्प्रदाय आदि के भेदभाव जैसी कुरीतियों को दूर करना राष्ट्रपिता गांधी का मुख्य मकसद था। जिलाधिकारी ने कहा कि शान्ति के मसीहा महात्मा गांधी ने देशवासियों को धार्मिक एकता, सहिष्गुणता तथा सामाजिक सौहार्द का सन्देश दिया था। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह राष्ट्रपिता के पदचिन्हों पर चलकर देश की नीव को मजबूत करने का संकल्प लें।
जिलाधिकारी ने सादगी और विनम्रता की प्रतिमूर्ति शास्त्री जी के जीवन के महत्वपूर्ण प्रसंगों की चर्चा करते उनके आदर्शो को अपनाने पर जोर दिया।
अपर जिलाधिकारी अली हसन कर्नी, वरिष्ठ कोषाधिकारी प्रदीप भार्गव जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सेवानिवृत विंग कमांडर प्रमोद कुमार, जिला सूचना अधिकारी यतीश चन्द्र गुप्ता, वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी मो0 इलियास खान, अभियोजन अधिकारी हरिशचन्द्र आदि ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पाजंलि अर्पित करते हुए कहा कि दोनों महापुरूषों के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं।
कलक्ट्रेट में सम्पन्न कार्यक्रम के दौरान डीएसओ सुरेन्द्र यादव, शीलेन्द्र कुमार, ईडीएम मनोज उपाध्याय, नाजिर अनिल सक्सैना, चौ0 प्रताप सिंह, कुलदीप शर्मा, आनन्दप्रताप, विनोद महामना, केशव सिंह, तेजनारायन सारस्वत, एसपीएस राना, दिनेश कुमार, अजय गुप्ता, धर्मेन्द्र सिंह, सुलेखा जैन, बबिता अग्रवाल, कल्पना शर्मा, सहित कलक्ट्रेट परिवार के अन्य अधिकारी, कर्मचारियों ने बापूजी व शास्त्रीजी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर मौजूद अधिकारियों-कर्मचारियों ने ‘‘रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीता राम‘‘ भजन को गुनगुनाकर राष्ट्रनायकों को श्रद्धासुमन अर्पित किये।
जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट सभागार में प्रजापिता ब्रहमकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित व्यसन मुक्ति अभियान का शुभारम्भ किया। जिलाधिकारी ने स्वस्थ्य रहने के लिये व्यसन मुक्त जीवनयापन करने पर जोर दिया। इस मौके पर बीके दिनेश सिंह ने व्यसन मुक्ति अभियान के वारे में विस्तार से जानकारी दी और कहा कि शराब को सर्वनाश, तम्बाकू तथा धूम्रपान को धीमा जहर बताते हुये जनहित में व्यसन मुक्त रहने के लिये लोगों से पुरजोर अपील की।
इस मौके पर जगह-जगह आयोजित कार्यक्रमों में दोनों राष्ट्रपुरूषों के जन्मदिवस पर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद करके पुष्पांजलि अर्पित की गई। स्कूल-कालेजों में आयोेजित कार्यक्रमों के दौरान छात्र-छात्राओं ने ने बापूजी व शास्त्रीजी के जीवन पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके माहौल को राष्ट्रीयता से ओतप्रोत कर दिया। जनपदवासियों ने अपने इलाके को स्वच्छ रखने, स्वयं गंदगी न करने और अन्य लोगों को भी जागरूक करने का संकल्प दोहराया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने