हाथरस। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव विधिपुर में आज ग्राम प्रधान पद के चुनाव हेतु भारी पुलिस फोर्स के बीच मतदान हुआ जबकि थाना हसायन के गांव रसूलपुर में भी 2 मतदान केन्द्रों पर उपचुनाव हुआ है। चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हुआ और कहीं अप्रिय बात नहीं रही।
थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के जलेसर रोड स्थित गांव विधिपुर में प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव में वोट डालने के लिए पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की सुबह से ही लम्बी-लम्बी लाइनें लग गई थीं और मतदाताओं द्वारा अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष मतदान किया गया। उपचुनाव में निवर्तमान मृतक प्रधान रामकुमार उर्फ रामू की पत्नी श्रीमती मधुबाला देवी, सत्येन्द्र कुमार व हरेन्द्र कुमार चुनाव मैदान में हैं।
ग्राम पंचायत विधिपुर के उपचुनाव में कोई किसी प्रकार की गडबडी या उपद्रव न हो के लिए भारी मात्रा में पुलिस फोर्स जहां तैनात रही वहीं मौके पर सीओ, एसडीएम, एसओ आदि अधिकारी जमे रहे जबकि जिलाधिकारी व पुलिस कप्तान भी नजरें लगाये रहे और मौका मुआयना भी किया।
उल्लेखनीय है कि गांव विधिपुर के प्रधान रामकुमार की गत दिनों हत्या हो जाने से उक्त प्रधान पद खाली चल रहा था और प्रशासन द्वारा आज उपचुनाव कराया गया है तथा गांव में तनाव व रंजिश के माहौल को देखते हुए प्रशासन बेहद सतर्क रहा। उपचुनाव में पंचायत के गांव विधिपुर के अलावा शेरपुर में भी मतदान हुआ। उधर हसायन के गांव रसूलपुर में भी 2 मतदान केन्द्रों पर पंचायत का उपचुनाव हुआ और यहां भी शांतिपूर्वक मतदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।