Top News

हाथरस- गांव टुकसान मे स्वच्छता पखवाडे का डीएम ने किया शुभारम्भ, खुले मे शौचमुक्त एवं स्वच्छता की दिलाई शपथ, 1 से 15 अक्टूबर तक चलेगा स्वच्छता अभियान

हाथरस। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने ग्राम टुकसान को खुले में शौचमुक्त ग्राम घोषित करते हुये गांववासियों को बधाई दी और कहा कि वे जिले के दूसरे गांवों को भी खुले में शौचमुक्त कराने के लिये सक्रिय योगदान दें।
रविवार को ब्लाक मुरसान के गांव टुकसान में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक संचालित स्वच्छता पखबाडे का शुभारम्भ करते हुये जिलाधिकारी ने गांव टुकसान को खुले में शौचमुक्त की दिशा में एक मिसाल बताया और इस अच्छे कार्य के लिये गांववासियों को बधाई दी।
अविनाश कृष्ण सिंह ने इस मौके पर ग्रामीणों को हाथ उठाकर स्वच्छता की शपथ दिलाई। ग्रामीणांे ने शपथ ली कि महात्मा गंाधी ने जिस भारत का सपना देखा था उसमें सिर्फ राजनैतिक आजादी ही नहीं थी बल्कि एक स्वच्छ एवं विकसित देश की भी कल्पना भी थी। महात्मा गांधी ने गुलामी की जंजीरों को तोड़कर माॅ भारती को आजाद कराया। अब हमारा कर्तव्य है कि गंन्दगी को दूर करके भारत माता की सेवा करें। ग्रामीणों ने स्वच्छता के प्रति स्वयं सजग रहने और उसके लिये समय देने, हर वर्ष सौ घण्टे यानि हर सप्ताह दो घण्टे श्रमदान करके स्वच्छता के इस संकल्प को चरितार्थ करने, स्वयं गन्दगी न करने, न किसी और करने देने की शपथ ली और कहा कि सवसे पहले वह स्वयं, अपने परिवार, मौहल्ले, गांव तथा अपने कार्यस्थल से इस अभियान की शुरूआत करूगंा। ग्रामीणों ने शपथ लेते हुये कहा कि उन्हें मालूम है कि स्वच्छता की तरफ बढ़ाया गया उनका एक कदम पूरे भारत देश को स्वच्छ बनाने में मदद करेगा।
जिला पंचायत अधिकारी जगदीश राम गौतम ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुये बताया कि शासन के निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन के तहत 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक जिले के सभी ग्राम पंचायतों में ’खुले में शौच मुक्त ग्राम अभियान संचालित किया जा रहा है’। उन्होने बताया कि ग्राम पंचायत टुकसान में कुल 394 परिवार निवास करते है, सभी घरों में शौचालय बने हुये है और सभी परिवारजन इन शौचालयों का उपयोग कर रहे है।
अभियान के दौरान महावीर सिंह चाहर पार्टी के कलाकारों ने लोक गीत, संगीत तथा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करके स्वच्छ भारत मिशन के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया।
ग्राम प्रधान चैधरी मुकेश सिंह ने जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी अली हसन कर्नी, डीपीआरओ जगदीश राम गौतम, डीआईओ, यतीशचन्द्र गुप्ता को माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। जिला र्कोिर्डनेटर योगेश सारस्वत तथा एडीओ पंचायत रमेश चन्द्र शर्मा ने कार्यक्रम का सुचारू संचालन किया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने