हाथरस। आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसियेशन के तत्वावधान में विगत 18 अक्टूबर से लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान में चल रहे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में भाग लेने हेतु हाथरस जनपद से भी समायोजन से वंचित शिक्षामित्रों व समायोजित शिक्षकों ने माण्डलिक मंत्री व हाथरस के जिलाध्यक्ष ब्रजेश वशिष्ठ के नेतृत्व में बस द्वारा 23 अक्टूबर की रात्रि को लखनऊ के लिए कूच किया।
उक्त धरना में 24 व 25 अक्टूबर को अलीगढ व झांसी मण्डल के शिक्षकों व शिक्षामित्रों को प्रतिभाग करना था। अनिश्चितकालीन धरने के सातवें दिन शिक्षामित्रों व समायोजित शिक्षकों ने अपनी मांगों के समर्थन में अर्द्धनग्न होकर जोरदार नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इससे पूर्व में शिक्षामित्रों ने किसी दिन विधान भवन के सामने झाडू लगाकर, कभी मानव श्रृंखला बनाकर, भिक्षाटन करके तो कभी कैंडिलमार्च मुख्य बाजारों से निकालकर अपनी आवाज बुलंद की। अलीगढ जिले से जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा, एटा से जिला संरक्षक कृपाल यादव व जिलाध्यक्ष अवधेश यादव तथा कासगंज से अशोक लोधी के नेतृत्व में व माण्डलिक मंत्री ब्रजेश वशिष्ठ के दिशा निर्देशन में शिक्षकों व शिक्षामित्रों ने भाग लिया।
जिलाध्यक्ष ब्रजेश वशिष्ठ ने बताया कि प्रदेश के 26 हजार शिक्षामित्र जो समायोजन से वंचित रह गये हैं उनकी समायोजन प्रक्रिया पूरी होने तक पूरे वर्ष के लिए 30 हजार रूपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाये तथा समायोजित शिक्षकों के जनपदीय स्थानांतरण के आदेश 30 अगस्त 16 का अनुपालन प्राथमिकता के आधार पर कराया जाये। उन्होंने बताया कि 26 हजार शिक्षामित्रों के समायोजन हेतु पद सुरक्षित रखे जाने की मांग पर सचिव, बेसिक शिक्षा अजय कुमार सिंह ने निदेशक तथा सचिव, बेसिक शिक्षा परिषद को पत्र द्वारा समुचित कार्यवाही हेतु आदेश जारी कर दिये हैं। लखनऊ के राजनैतिक घटनाक्रम के चलते धरने को प्रदेश नेतृत्व ने स्थगित कर दिया है तथा मांगों के सम्बंध में पूर्ण रूप से उच्च स्तर पर पैरवी में लगे हुए हैं जिसका यथाशीघ्र सकारात्मक परिणाम हमारे सामने आयेगा।
हाथरस जिले से जाने वालों में मूलचन्द्र माहौर, प्रमोद सेंगर, मुकेश सेंगर, मुकेश उपाध्याय, राजेन्द्र शर्मा, राजकमल शर्मा, रजनी शर्मा, रेखा, जितेन्द्र गौतम, जितेन्द्र मदनावत, अजय तिवारी, हिमांशु सेंगर, पूरन सिंह, अब्दुल रहीम, श्याम बाबू, राकेश पाठक आदि दर्जनों शिक्षामित्र/शिक्षक थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।