हाथरस। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव ऐंहन में पिछले वर्षो की तरह इस बार भी लगे शरद पूर्णिमा के 3 दिवसीय मेला महोत्सव में बीती रात्रि को आयोजित स्वांग (नौटंकी) में प्रधानी चुनाव की रंजिश को लेकर गांव के दबंग ठाकुर समाज के युवकों ने जमकर उत्पात ही नहीं मचाया आरोप है कि कुशवाहा समाज के लोगों की दुकानें लूट ली गईं और महिलाओं से छेडखानी की गई। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि पुरा चैकी प्रभारी यह सब नजारा खडे होकर देखते रहे तथा लोगों को कार्यवाही की बजाय गाली देकर भगा दिया।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर आज पुलिस कप्तान से मिलने आये गांव ऐंहन के दर्जनों लोगों व महिलाओं ने दिये शिकायती पत्र में आरोप लगाते हुए कहा है कि गांव में ठाकुरजी के मंदिर पर शरद पूर्णिमा का 2 दिवसीय मेला आयोजित हो रहा था जिसमें बीती रात्रि को मेला में स्वांग (नौटंकी) का कार्यक्रम हो रहा था और इसी दौरान गांव के ठाकुर समाज के दबंग 10-15 युवक आये और प्रधानी चुनाव की रंजिश को लेकर लाठी डण्डा व तमंचा आदि लेकर स्वांग में हुडदंग करने लगे जिसकी मना करने पर युवकों ने लोगों से मारपीट व दुकानों का सामान सडक पर फेंकना शुरू कर दिया और दुकानों के गल्ले लूट लिये।
ग्रामीणों को शिकायती पत्र में आरोप है कि उक्त घटना को चैकी प्रभारी खडे होकर देखते रहे लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की तथा आरोपियों को उत्साहित करते रहे जिससे पुलिस चैकी प्रभारी के कृत्य से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त लोगों ने आज सुबह फिर से कुशवाहा समाज की मेले में लगी दुकानों को टारगेट कर दुकानदारों से मारपीट व सामान की लूट की गई तथा महिला दुकानदारों से अभद्रता कर सडक पर घसीटा गया तथा कुशवाहा समाज के घरों में घुसकर भी महिलाओं से अभद्रता व छेडखानी कर पथराव व तोडफोड की गई।
शिकायती पत्र में ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने घटना की रिपोर्ट पुरा चैकी प्रभारी को दी तो उन्होंने उन्हें गालियां देकर वहां से भगा दिया। पीडित ग्रामीणों ने पुलिस कप्तान से रिपोर्ट दर्ज कर कडी कार्यवाही की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।