हाथरस/मुरसान। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती रेखा सुमन ने मुरसान ब्लाक के आधा दर्जन भर विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। एक ही कक्षा मे तीन शिक्षिकायें बैठी हुयी मिली जो आपस मे बार्ता कर रही थी शिक्षिण कार्य मेरूचि नहीं थी। अनुपस्थित शिक्षकों का बेतन रोका। प्रा.वि. अनीगढ़ी मुरसान विद्यालय का निरीक्षण किया रघुवीर सिंह स.अ. चिकित्सा अवकाश पर थे। विश्णु कुमार वर्मा प्र.अ. बीआरसी पर कौशल विकास प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने गये थे। विद्यालय का रख-रखाव ठीक नहीं था। छात्र/छात्राओं का शैक्षिक स्तर निम्न स्तर का है। पू.मा.वि. अनीगढ़ी मुरसान विद्यालय का निरीक्षण किया गया। प्रतिभा सिंह स0अ0 मातृत्व अवकाश पर थी। पू.मा.वि. बिसान मुरसान विद्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय महेश चन्द्र अनुदेशक बी.आर.सी. पर सम्बद्ध थे। माधो सिंह अनुदेशक अनुपस्थित थे। उक्त अनुदेषक का एक दिन का मानदेय काटने के आदेश पारित किये गये। मुकेश कुमार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी 20 दिसम्बर 2015 से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित चल रहे हैं। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के वेतन आहरण पर अग्रिम आदेशों तक अवरूद्ध किये जाने के आदेश पारित किये जाते हैं। विद्यार्थियों का शैक्षिक स्तर निम्न था। प्रा.वि. बिसाना मुरसान विद्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय रानी शर्मा स.अ. बीआरसी पर कौशल विकास प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने गयी थीं। जगवीर सिंह शि.मि. आज अवकाश पर हैं ऐसा प्र.अ. द्वारा अवगत कराया गया लेकिन उनका प्रार्थना-पत्र विद्यालय में नहीं था और न ही पत्र व्यवहार पंजिका में उसका अंकन था। शि.मि. का एक दिन का वेतन काटने के आदेश पारित किये जाते हैं। प्रा.वि. संटीकरा मुरसान विद्यालय का निरीक्षण किया गया। पू.मा.वि. संटीकरा मुरसान विद्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय पाया गया कि तीनों अध्यापिकायें एक की कक्षा में बैठी हुयीं थीं एवं कक्षायें 2 कमरे में बैठायी गयी थीं। जिससे स्पष्ट है कि अध्यापिकाओं द्वारा शिक्षण कार्य नहीं कराया जा रहा था। तीनों शिक्षिकाओं का एक ही दिन का वेतन काटने के आदेश पारित किये जाते हैं।
हाथरस/मुरसान- बीएसए के निरीक्षण से खुली विद्यालय की पोल, एक ही कक्षा में बैठी मिली तीन शिक्षिकायें, मुरसान ब्लाक के विद्यालयों का औचक निरीक्षण
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।