Top News

हाथरस- रमनपुर में बुखार से 60 वर्षीय वृद्व की मौत, मचा कोहराम

हाथरस। स्वास्थ्य महकमे के घोर लापरवाही के चलते बुखार के प्रकोप से मरने वालों की तादात में इजाफा हो रहा है। शहर मौहल्ला रमनपुर में एक वृद्व की बुखार के कारण दर्दनाक मौत हो गई। जबकि स्वास्थ्य महेकमा कुंभकीर्णी की नींद सोया हुआ है। बुखार से बचाव के उपाय अस्पताल में नही है। जो दवायें वर्षो से बुखार के मरीजों को दी जाती है, वही गिनी चुनी दवायें आज भी दी जा रही है। अस्पताल में डेंगू चिकनगुनिया बुखार के रोग थाम के लिये न तो दवायें है, और न ही चैक के संसाधन। एक लेवोट्ररी वहां पर भी अन टैªन्ड लोग काम कर रहे है। तो भला ऐसे में डेंगू और चिकीनगुनिया का परीक्षण कैसे संभव है। बुखार का प्रकोप अभी भी जारी है। मंगलवार को मौहल्ला रमनपुर में बुखार के चलते 60 वर्षीय एक वृद्व की मौत हो गयी। वृद्व की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वृद्व की मौत की जानकारी परिजनों ने अपने रिस्तेदारी को दी।
मिली जानकारी के अनुसार शहर से सटे बरीवाला मौहल्ला रमनुपर निवासी 60 वर्षीय सीयाराम पुत्र रामस्वरूप पिछले तीन-चार दिन से बुखार से पीड़ित चल रहे थे और तेज बुखार ने आज उनकी जान ले ली। घटना से परिजनों मंे भारी कोहराम मच गया है। तो वही दूसरी और नगर पालिका परिसर में चाय बैचने वाले एक युवक को गंभीर हालात में मेडीकल के लिये रैफर कर दिया है। 

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने