Top News

हाथरस- हवन यज्ञ कर क्षत्रियों ने किया शस्त्र पूजन, क्षत्रिय युवा समिति ने हर्षोउल्लास के साथ मनाई विजय दशमी

हाथरस/सिकन्दराराव। क्षत्रिय युवा समिति के तत्वाधान में बुराई पर अच्छाई का पर्व विजय दशमी समिति के कार्यालय मुशी गजाधर सिंह मार्ग पर हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन पर्व के सुअवसर पर युवा क्षत्रियों ने समाज में फैली बुराइयों को त्यागने और एकजुट रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ युवा समाज सेवी हरीश सेंगर ने भगवान श्री राम के चित्र पर फूलमाला पहनाकर किया। इस अवसर पर शस्त्रों का पूजन कर हवन यज्ञ किया गया और मिठाई बांटी गई। वहीं सिकन्दराराव के नगर पालिका परिसर में भी क्षत्रिय समाज सेवा समिति के तत्वाधान में विजय दशमी पर्व बडे ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मेधावी छात्र- छात्राओं एवं वद्वजनों तथा पत्रकारों को सम्मानित किया गया।
क्षत्रिय युवा समिति के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समिति के प्रबंधक आशीष सेंगर ने कहा कि समाज में फैली बुराईयों को दूर करने के लिये युवाओं को प्रयास करने होगें। शैक्षिक स्तर पर क्षत्रिय समाज ने काफी तरक्की की है। समाज में आज भी काफी बुराईयों और कुरीतियां है जिन्हे दूर करना जरूरी है। समिति के उपाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने कहा कि समाज के विकास और उत्थान के लिये हमें अपसी मतभेद भूला कर एकजुट हो जाना चहिये। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए धु्रव कुमार पौरूष एडवोकेट ने कहा कि हमें अपने समाज में जागरूकता लाने की जरूरत है हमें राजनीत में अपने समाज की हिस्सेदारी बढानी होगी तभी समाज की और तरक्की होगी। इसके लिये समाज के लोगों को मिलकर एक नई वैचारिक क्रान्ति लानी होगी। बैठक में ,रामू चैहान ,मोहन सिंह पौरूष ,राजीव राघव ,प्रबल प्रताप सिंह ,प्रदीप सेंगर ,गीतम सिंह, धीरज कुमार सिंह, प्रशान्त सेंगर, संदीप राघव, बृजेष सेंगर, कैलाश कुमार सिंह, योगेश पुण्ढीर, लोकेश राज सिंह, प्रदीप सिंह हेमन्त सेंगर, प्रशान्त सेंगर आदि उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता युवा समाज सेवी हरीश सेंगर ने की तथा संचालन अमित कुमार सिंह ने किया। इधर सिकन्दराराव के नगर पालिका परिसर में क्षत्रिय समाज सेवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने क्षत्रिय एकता पर बल डाला और क्षत्रियों को एकजुट होकर कार्य करने का आव्हान किया। कार्यक्रम मेंमेधावी छात्र- छात्राओं एवं वद्वजनों तथा पत्रकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मेंक्षेत्र के वरिष्ठ क्षत्रिय राजनेताओं के साथ क्षत्रिय बन्धुओं ने भाग लिया। 

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने