Top News

हाथरस- दीपावली पर फूलों का व्यापार करने गये हाथरस के 2 युवकों की फरीदाबाद में मौत, ट्रक ने चार लोगों को रौदा, गांव में मचा कोहराम

हाथरस। दीपावली के त्यौहार पर फूलों का व्यापार करने फरीदाबाद गये 4 युवकों में से 2 युवकों की बीती रात्रि को एक सडक दुर्घटना में मौत हो जाने की खबर से गांव में भारी कोहराम मच गया है और दीपावली के त्यौहार की खुशियां मातम में बदल गई हैं तथा मृतकों के शवों के आज देर शाम तक उनके गांव पहुंचने की संभावना है।
बताया जाता है थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला मोती (बरवाना) निवासी 3 युवक करीब 22 वर्षीय जितेन्द्र कुशवाहा पुत्र भीकम सिंह कुशवाहा, करीब 23 वर्षीय रवि शर्मा पुत्र रामनिवास शर्मा, 18 वर्षीय पंकज कुमार पुत्र लालता प्रसाद व 22 वर्षीय बंटी पुत्र बनवारीलाल अहेरिया निवासी गांव नगला अहीर करीब 4 दिन पूर्व गांव से गेंदा के फूलों को लेकर दीपावली के त्यौहार पर फरीदाबाद (हरियाणा) व्यापार करने गये थे।
बताया जाता है उक्त युवकों में से 2 युवक जितेन्द्र कुशवाहा व बंटी अहेरिया बीती रात्रि को बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे और इसी दौरान फरीदाबाद के बाटा चैक डिबुआ कालौनी के पास एक ट्रक ने इन्हें रौंद दिया जिससे उक्त दोनों युवकों को गम्भीर चोटें आयीं और गम्भीर हालत में हरियाणा पुलिस द्वारा उन्हें उपचार हेतु तत्काल एम्स ट्रोमा सेंटर भिजवाया गया। उपचार के दौरान अस्पताल में दोनों युवकों की मौत हो गई।
घटना की सूचना आज सुबह गांव आते ही युवकों के परिजनों में भारी कोहराम मच गया और दीवाली के त्यौहार की खुशियां मातम में बदल गई हैं। घटना की सूचना पाकर युवकों के परिजन फरीदाबाद रवाना हो गये और मृतकों के शव आज देर शाम तक आने की संभावना है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने