Top News

हाथरस/सिकंदराराऊ- कांग्रेसियों ने किया इंदिरा व पटेल का भावभरा स्मरण, कांग्रेस कार्यालय पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन

हाथरस/सिकंदराराऊ। देश की प्र्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि एवं प्रथम ग्रहमंत्री लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये तथा उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का सकंल्प लिया गया। इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन यशोदा भवन स्थित कार्याल पर हुआ। जिसकी अध्यक्षता जिलाउपाध्यक्ष जहीरूद्दीन पीरजादा ने की तथा संचालन नगराध्यक्ष इश्त्याक अहमद सैफी ने किया।
  सेवादल जिला चीफ जगतवर्ती पाठक ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल का स्वतंत्र भारत के नवनिर्माण में अनूठा योगदान रहा है। वह दृढ निश्चय वाले व्यक्तित्व के धनी थे। अखण्ड भारत व मजबूत भारत उनका सपना था।
   वरिष्ठ उपाध्यक्ष हसीन अहमद भट्टे वालों ने कहा कि स्व. इंदिरा गांधी ने विश्व पटल पर भारत को एक मजबूत राष्ट्र के रूप में एक पहचान दिलाई। उनकी नेतृत्व क्षमता का लोहा तत्कालीन विपक्षी नेताओं के साथ-साथ दूसरे देशों ने भी माना था।
  गोष्ठी में ब्लाक अध्यक्ष फकीर मौहम्मद अब्बासी, संतोष कुमार बाल्मीक,  अब्दुल रज्जाक ओके, हीरो हाफिज, विल्लू ठाकुर, मौहम्मद वासिद खान, अन्सब खान, मौ. इरशाद खान, मौ. इशान, मौहम्मद सरफराज अब्बासी,  प्रशांत प्रताप सिंह, अवनीश कुमार राजू, आदिल खां, फिरोज खान, आदित्य शर्मा, दीपक बघेल, हर्षमलोनिया, प्रशांत चैहान आदि प्रमुख थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने