Top News

हाथरस/सिंकद्राराऊ- तहसील दिवस में 212 प्रार्थना पत्रों में से 40 का मौके पर निस्तारण, डीएम ने नेडा विभाग की ओर से मेधावी छात्राओं को सोलर लालटेन की प्रदान

हाथरस/सिंकद्राराऊ। मंगलवार को सिकन्दराराऊ में डीएम की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में दर्ज 212 प्रार्थना पत्रों मंे से 40 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण करके पीडित लोगों को राहत दी गई। डीएम ने जनसमस्याओं के निस्तारण के लिये शासन एवं प्रशासन की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए क्षेत्रीय जनसमस्याओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित के लिये सभी विभागीय अधिकारियों को कडे निर्देश दिये। डीएम, एसपी तथा सीडीओ ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय सिकन्दराराऊ और हसायन की 16 मेधावी छात्राओं को यूपी नेडा विभाग की ओर से बतौर पुरूस्कार सोलर लालटेन प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य के लिये शुभकामनाएं दी।
मंगलवार को जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने नवागत पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चैधरी मुख्य विकास अधिकारी जावेद अख्तर जैदी, एसडीएम केहरी सिंह एवं अन्य अधिकारियों के साथ सिकन्दराराऊ में आयोजित तहसील दिवस में जनसमस्याओं की सुनवाई करके निस्तारण की कार्यवाही को अंजाम दिया। उन्होंने शासन की अपेक्षा के अनुसार जिले में जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के लिये संवेदनशील रवैया अपनाकर पीडित लोगों को राहत पहुंचाने के बारे में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने विगत तहसील दिवसों के 80 निस्तारित मामलों का सत्यापन करने हेतु  जिला स्तरीय अधिकारियों के द्वारा मोबाइल फोन पर शिकायतकर्ता से पूंछताछ करके शिकायत के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के बारे मंे तस्दीक की। डीएम, एसपी तथा सीडीओ ने इस मौके पर 36 दिव्यांगों को विकलांग प्रमाणपत्र प्रदान कर राहत दी।
तहसील दिवस में गाॅव दरियापुर के चन्द्रप्रकाश ने खादी ग्रामोद्योग आयोग मेरठ द्वारा सब्सिडी जारी न करने, नगला जलाल की प्रधान श्रीमती सीमा देवी ने गाॅव में सर्वे के अनुसार स्वच्छ शौचालय बनवाने और कब्रिस्तान की भूमि पर चाहरदीवारी बनवाने, लश्करगंज की श्रीमती रामश्री ने कृषि भूमि पर कब्जा दिलाने, कचैरा के सुरेन्द्र सिंह ने आबंटित भूमि पर मेड तोडकर नामजद लोगों द्वारा कब्जा करने, बरतर खास के अवधेश कुमार ने परिवार रजिस्टर में दर्ज मृत्यु की तिथि को हेराफेरी करके बदलने और मेहमदपुर की रानी देवी ने आवास की  मांग  के बारे में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत कर राहत दिलाने की गुहार लगाने पर डीएम ने सभी प्रार्थनापत्रांे को अधिकारियों को संदर्भित कर गुणवत्ता सहित एक सप्ताह में निस्तारण करके पीडित लोगों को राहत पहुॅचाने हेतु कडे निर्देश दिये।
इस मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर लोगों को विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी। वृद्धावस्था, विधवा, विकलांग पेंशन योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पात्र लोगों को फार्म उपलब्ध कराये गये। कृषि, उद्यान, भूमि संरक्षण विभाग द्वारा किसानों को आधुनिक ढंग से खेतीबाडी करने, फसल उत्पादन में वृद्धि हेतु वैज्ञानिक तौर-तरीके अपनाने तथा पशु चिकित्सा विभाग द्वारा पशुओें में होने वाले रोगों तथा उनके निदान हेतु आवश्यक उपायों के बारे में पशुपालकों को जानकारी दी गयी।
तहसील दिवस में सीएमओ डा.रामवीर सिंह, पीडी चन्द्रशेखर शुक्ला, डीडीओ श्रीमती मंजू श्रीवास्तव, पुलिस क्षेत्राधिकारी डीके वालियान,डीआईओ यतीशचन्द्र गुप्ता,सीवीओ डा. डीके शर्मा, डीपीआरओ जगदीशराम गौतम, आबकारी अधिकारी हुकुम सिंह, बीएसए श्रीमती रेखा सुमन के अलावा विद्युत, पीडब्लूडी, जलनिगम, सिचाई,नलकूप,ग्रामीण अभियत्रण विभाग के अभियन्ता तथा अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

-------------------------------------तहसील दिवस में जेब काटते दबोचा---------------------------

हाथरस/सिकन्द्राराऊ। तहसील में आज आयोजित तहसील दिवस के दौरान खसरा-खतौनी काउण्टर पर खेत की फर्द निकलवा रहे राजू पुत्र मौहर सिंह निवासी गांव बरामई थाना हसायन की जेब काटने का प्रयास करते एक युवक को लोगों ने रंगेहाथ दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। पकडे गये युवक ने पुलिस को अपना नाम शमीम पुत्र सलीम निवासी मौहल्ला नौखेल बताया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने