Top News

जिला उद्योग मंच की कमेटी भंग

हाथरस। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के जिला अध्यक्ष राधेश्याम अग्रवाल द्वारा प्रांतीय महामंत्री लोकेश अग्रवाल के निर्देशानुसार जिला उद्योग मंच कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। शीघ्र ही सक्रिय पदाधिकारियों के साथ जिला उद्योग मंच कमेटी का गठन किया जायेगा। जिला महामंत्री मनोज अग्रवाल राया वालों द्वारा कहा गया है कि जो भी संगठन के पदाधिकारी संगठन विरोधी कार्य में संलग्न हैं एवं निष्क्रिय हैं उन्हें भी प्रदेश नेतृत्व के निर्देश प्राप्त होने के पश्चात व्यापार मण्डल से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। संगठन में निष्क्रियता कदापि बर्दाश्त नहीं की जायेगी। सभी कस्बों व जिला के पदाधिकारियों से व्यापारी हित में सक्रिय सहयोग बनाये रखने की अपील की जाती है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने