Top News

विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का पुनरीक्षण अभियान 25 से

हाथरस। भारत निर्वाचन आयोग के अर्हता तिथि 01.01.2017 के आधार पर  विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चलेगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी अली हसन कर्नी ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन  15 सितम्बर 2016, दावे और आपत्तियाॅं प्राप्त करने की अवधि 15 सितम्बर 2016 से 31 अक्टूबर 2016 तक, ग्राम सभा/स्थानीय निकायों और रेजीडेन्ट वेलफेयर एसोशियन आदि की बैठकों में फोटोयुक्त नामावलियों का पढ़ा जाना और नामों का सत्यापन 20 सितम्बर 2016, 30 सितम्बर 2016, 19 अक्टूबर 2016 और 16 नवम्बर 2016, मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेबिल एजेन्टों के साथ समस्त पदाभिहित स्थानों पर दावे और आपत्तियाॅं प्राप्त करने हेतु विशेष अभियान तिथियाॅं 18 सितम्बर 2016, 25 सितम्बर 2016, 09 अक्टूबर 2016, 23 अक्टूबर 2016, फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन दिनांक 02 जनवरी 2017 को होगा।
उन्होंने बताया कि विषेश अभियान जिले में 18.09.2016, 25.09.2016, 09.10.2016 एवं 23.10.2016 को पदाभिहित स्थलों (मतदेय स्थलों) हेतु सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल अपने बूथ लेबिल एजेन्ट बना सकते हंै जो सम्बन्धित मतदेय स्थल के बूथ लेबिल अधिकारी (बीएलओ)के संरक्षण में मतदाता सूची में दष्टिगोचार हुयी त्रुटियों इत्यादि को चिन्हित करने में सहयोग कर सकते है। पुनः समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल से अनुरोध है कि अपने बूथ लेबिल एजेन्ट की नियुक्त कर सूची जिला निर्वाचन कार्यालय हाथरस एवं सम्बन्धित उप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को उपलब्ध करा सकते है। उन्होंने बताया कि जनपद की तीनों विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमशः 78-हाथरस(अ0जा0), 79-सादाबाद एवं 80-सिकन्दराराऊ की निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 15 सितम्बर को 1187 मतदेय स्थल एवं 838 मतदान केन्द्रों पर विधिवत रूप से करा दिया गया है।
  उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अर्ह तिथि 01 जनवरी 2017 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त आलेख्य प्रकाशन के समय जनपद की तीनों विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों में पुरूष 591899, महिला 470146 एवं अन्य 74 (कुल 10,62,119) मतदाता है। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीनों का प्रथम लेबिल चैकिंग का कार्य 19 सितम्बर से प्रारम्भ किया जायेगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले के समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों से 19 सितम्बर को ईवीएम गोदाम पर उपस्थित होने का अनुरोध किया है ।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने