Top News

लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज के मेला रिसीवर कैम्प में विशाल व्यापारी सम्मेलन आज

हाथरस। लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज के मेला रिसीवर कैम्प में आज 17 सितम्बर को सायं 4 बजे से विशाल व्यापारी सम्मेलन आयोजित होगा जिसमें उ.प्र. सरकार के राज्य मंत्री एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल आदि भाग लेंगे तथा सम्मेलन में व्यापारियों की समस्याओं को उठाया जायेगा साथ ही जीएसटी की खामियां भी बतायी जायेंगी।
उक्त जानकारी देते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के शहराध्यक्ष/कार्यक्रम संयोजक पदम अग्रवाल व जिला महामंत्री/सह संयोजक कपिल अग्रवाल ने बताया मेला रिसीवर कैम्प में कल आयोजित विशाल व्यापारी सम्मेलन का उद्घाटन उ.प्र. सरकार के राज्यमंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल करेंगे जबकि मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन, विधायक देवेन्द्र अग्रवाल, जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह, पुलिस कप्तान डा. अजय पाल शर्मा, प्रदेश मंत्री योगेन्द्र शर्मा योगा पंडित व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोविन्द प्रसाद अग्रवाल होंगे। उन्होंने बताया कि विशाल व्यापारी सम्मेलन में जहां 11 व्यापारियों को सम्मानित किया जायेगा।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने