Top News

हाथरस- चारागाह, तालाब, पोखर, कब्रिस्तान से हटेगें अवैध कब्जे

हाथरस। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ए0एच0कर्नी ने कहा है कि ग्राम सभाओं की भूमि पर तालाब, पोखर, चारागाह एवं कब्रिस्तान पर अवैध कब्जा/अतिक्रमण को हटवाने के लिये प्रमुख सचिव राजस्व उ0प्र0 की अध्यक्षता में बहुसदस्यीय समिति का गठन किया गया है।
अपर जिलाधिकारी ने जिले के सभी तहसील क्षेत्रों में समिति का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और समस्त ग्राम सभाओं के सदस्यों से अवैध कब्जा/अतिक्रमण की शिकायतें प्राप्त कर समय से जाॅच की कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिये समस्त उप जिलाधिकारियों को कडे निर्देश दिये हैं। अपर जिलाधिकारी ंने समस्त उप जिलाधिकारियों से कहा है कि वह शासन के निर्देशानुसार, जिले की ग्राम सभाओं की भूमि, तालाब, पोखर, चारागाह एवं कब्रिस्तान पर अवैध कब्जा/अतिक्रमण को तत्काल हटवाकर कृत कार्यवाही से अवगत करायें।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने