Top News

सिकन्दराराव में अखिल भारतीय स्वाधीनता उत्तराधिकारी संगठन ने की आतंकी हमले की तीव्र निंदा, मोमबत्ती जलाकर शहीदों को दी श्रद्वांजलि

हाथरस/सिकन्दराराव। अखिल भारतीय स्वाधीनता उत्तराधिकारी संगठन ने जम्मू कश्मीर के उरी सैन्य वैज शिविर में हुये आतंकी हमले की तीव्र निंदा की। आतंकियों को पनाह देने वाले पाकिस्तान को आतंकी देश घोषित कर अमेरिका ब्रिटेन की तरह जबावी काशर््वाही करने की संगठन की ओर से मांग की गयी।

उत्तराधिकारी संगठन के महामंत्री चेतन शर्मा के नेतृत्व में स्वर्गीय पंडित शिवशंकर शर्मा स्वतंत्रता सैनानी स्मारक पर आयोजित श्रद्वांजलि सभा में मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रद्वांजलि दी तथा दो मिनट का मौन व्रत रख दिवंगत शहीदों की शहादत को नमन कर परम पिता परमात्मा से आहत शहीदों के परिजनों को धैर्य और शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गयी। अंत में देश के प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री एवं गृहमंत्री से आतंकी हमलों पर बयानवाजी बंद कर सीधे सीधे जबावी कार्यवाही कर मुंहतोड जबाब देना चाहिए। ज्यादा संयम बरतना कायतरा की निशानी है। अब आतंकवाद के खात्में के लिए पाकिस्तान पर भारत को हमला कर देना चाहिए। इस अवसर पर राहुल शर्मा, मित्रेश चतुर्वेदी, राजीव चतुर्वेदी, हरिओम यादव, मोहित यादव, प्रकाश कश्यप, विनोद कश्यप, लक्ष्मन स्वरूप शर्मा, आवाश शर्मा, हरीश बघेल, विकास गोयल, प्रशान्त भारद्वाज, शशीकांत शर्मा आदि राष्टभक्तों ने भी आतंकी हमले की कटु शब्दों में आलोचना कर शहीदों को श्रद्वांजलि दी।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने